- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: जानिए सर्वांगासन...
लाइफ स्टाइल
Yoga: जानिए सर्वांगासन को क्यों माना जाता है सबसे लाभकारी योग, क्या हैं इसके फायदे
Sarita
22 Sept 2025 12:23 PM IST

x
Yoga: इस योग मुद्रा का अभ्यास करने से गले में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, यही कारण है कि इसे थायरॉइड ग्रंथि को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को यौन विकार होते हैं, उनके लिए भी सर्वांगासन योग को लाभदायक माना जाता है। आइए इस योग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
सर्वांगासन योग कैसे करें?
पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करने, तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने और रक्त के प्रवाह को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सर्वांगासन योग को विशेष लाभदायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों 90 डिग्री तक ऊपर की ओर ले जाएं। पांवों को सिर की सीध में रखें। शरीर को इस तरह से सीधा रखें कि ठोड़ी छाती पर आकर लगे। इस अवस्था में कुछ समय रहने के बाद धीरे-धीरे मूल अवस्था में लौटें।
सर्वांगासन योग के लाभ:
कमर और उसके आसपास (जिसे हर्निया भी कहा जाता है) के हिस्सों में होने वाले रोग ठीक किए जा सकते हैं।
सर्वांगासन का नियमित रूप से अभ्यास शरीर के वजन को कम करने और सही वजन को बनाए रखने में सहायक है।
महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी विकार, बार-बार गर्भपात, प्रदर और बांझपन भी इससे ठीक हो सकता है।
किडनी के विकार ठीक हो जाते हैं और मूत्राशय भी ठीक से काम करने लगता है।
इस योग मुद्रा के नियमित अभ्यास से आंखों की रोशनी तेज होती है।
त्वचा बनाए ऱखता है स्वस्थ:
सर्वांगासन योग रक्त को शुद्ध करता है, इसलिए ल्यूकेमिया और इस तरह के अन्य त्वचा रोग आसानी इस योग के अभ्यास से ठीक हो जाते हैं। त्वचा का सिकुड़ना, चेहरे पर झुर्रियां, बूढ़ा दिखना और जकड़न जैसी समस्या के लिए इस योग को लाभदायक माना जाता है, यह त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है। अस्थमा, लिवर रोग, आंतों के विकार, कब्ज, मधुमेह, और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी इससे ठीक हो जाती है।
Next Story





