- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: योग करने से पहले...
लाइफ स्टाइल
Yoga: योग करने से पहले जान लें जरूरी नियम, मिलेगा दोगुना लाभ
Sarita
29 Oct 2025 12:14 PM IST

x
Yoga: दुनिया भर में मनाया जा रहा है। निरोगी काया के लिए योग कितना जरूरी है,ये अब विज्ञान भी मान चुका है। जैसे हर व्यायाम के कुछ नियम होते हैं वैसे योग करने के भी कुछ नियम होते हैं जिनकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर आप योगासन का पूरा पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इन नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं योग करने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. भोजन के तुरंत बाद न करें योग
योगासन कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। हालांकि योगा का समय सुबह या शाम हो सकता है लेकिन जब भी करें भोजन और योग में कुछ घंटों का गैप होना चाहिए। खाने के करीब 3 घंटे बाद करना चाहिए।हालांकि सुबह के समय कुछ हल्के फुल्के योगा खाली पेट किए जा सकते हैं। केवल वज्रासन ही ऐसा योग है, जिसे भोजन करने के कुछ देर बाद करना ज्यादा नुकसान नहीं करता।
2. क्या है योग का सही समय
यूं तो योग का कोई सटीक समय नहीं है लेकिन सुबह सूरज निकलने से पहले और शाम को सूरज डूबने के बाद योग करना श्रेयस्कर होता है। अगर किन्हीं कारणों से दिन में योगा करने का समय नहीं मिला तो शाम को हल्के नाश्ते के बाद योग किया जा सकता है।
3. गर्भवती स्त्रियां हर योग न करें
गर्भवती स्त्रियों को चाहिए कि जो योग को गर्भधारण से पहले करती आ रही थी, उन्हें गर्भावस्था के दौरान न करें। गर्भावस्था के लिए अलग से हल्के फुल्के योग बताए गए हैं जिन्हें करने से शरीर को आराम मिलता है और होने वाले बच्चे को भी नुकसान नहीं पहुंचता।
4.शुरूआत में करें आसान योग
अगर आप योग करने की शुरूआत करने जा रहे हैं तो सबसे पहले हल्के फुल्के योग करने चाहिए। पहली ही बार में कठिन योगासन ट्राई न करें। इससे आपके शरीर और मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है।
5. ठंडे पानी से करें परहेज
अगर आप योग करते हैं तो इस दौरान ठंडा पानी न पिएं। दरअसल योग करते समय शरीर में तापमान बढ़ जाता है और ऐसे में ठंडा पानी पीने से सर्दी जुकाम औऱ अन्य शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अगर प्यास लगे तो सादा पानी पिएं या योग के बाद ही पानी पिएं।
6.खुद न बनें योगा इंस्ट्रक्टर
अगर आप योग की शुरूआत कर रहे हैं तो पहले आपको योगा गुरु से योग सीखना होगा। कुछ सामान्य योग को छोड़कर अधिकतर योग किसी गुरु या इंस्ट्रक्टर की देख रेख में सीखने चाहिए अन्यथा आपके शरीर को चोट पहुंच सकती है।
7. योग के तुरंत बाद न नहाएं
अगर आप योग करने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं तो ये गलत है। योग करने के दौरान शरीर की गतिविधियों के चलते शरीर गर्म हो जाता है और तुरंत बाद नहाने से तापमान में एकाएक परिवर्तन से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं। योग करने के बाद कम से कम एक घंटा रेस्ट करना चाहिए औऱ उसके बाद ही नहाना चाहिए।
8. बीमारी में अवाइड करें योग
अगर आप बीमार हैं तो ठीक होने तक योग न करें। कई बार लोग बीमारी में भी योग करते हैं जो सही नहीं है। कई बार बीमारी के दौरान योग करने से बीमारी और बढ़ सकती है।
यूं तो योग कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है लेकिन इसे करने के लिए एकांत और ध्यान को केंद्रित रखना बहुत जरूरी है। तेज म्यूजिक और हंसी मजाक के माहौल में किया गया योग फायदा नहीं देता।
TagsYogaयोगनियमलाभYogaRulesBenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





