- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga:आपकी स्किन डल...

x
Yoga: किशोरावस्था में या युवावस्था में जब हमारे चेहरे पर कील- मुंहासे निकल जाते हैं या त्वचा बेजान दिखती है तो हम बहुत जल्दी चिंतित हो जाते हैं। हम तरह- तरह के सौंदर्य प्रसाधन, दवा आदि का भी उपयोग कर लेते हैं। ऐसे में हर किसी की त्वचा पर यह सारी चीजें सूट नहीं होती है और त्वचा की समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन योग एक ऐसी क्रिया है जिसे कि सही ढंग से किया जाए तो वो कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। ऐसे कई प्रभावशाली आसन हैं, जिन्हें करने से चेहरा एकदम स्वस्थ दिखाई देता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से चेहरा रहता है एकदम स्वस्थ।
हलासन:
हलासन में शरीर की आकृति हल जैसी बन जाती है। जब पांवों को आप सिर के पीछे की तरफ ले जाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन चेहरे और सिर की ओर होता है जिससे कि हमारे चहरे का निखार बढ़ता है। इस आसन को नियमित रूप से यदि 15-20 सेकंड तक आप चार से पांच बार करेंगे तो थोड़े ही दिन में अंतर आपके सामने होगा। इस आसन से शरीर का अतिरिक्त वसा भी थोड़े ही दिन में खत्म हो जाता है।
सर्वांगासन:
यदि आप त्वचा को चमकाने के साथ ही कील-मुहांसों की समस्या से भी निजात पाना चाहते हैं तो सर्वांगासन करें। शुरुआत में इसे करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है लेकिन थोड़े दिन के नियमित अभ्यास से यह एकदम सही तरीके से होने लगेगा। किशोरावस्था में चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए बजाय किसी दवाई के सर्वांगासन करना ज्यादा लाभदायक होगा।
मत्स्यासन:
मत्स्यासन मेंं पेट के यहां से ऊपरी शरीर को उठाकर खींचा जाता है। तालमेल बनाते हुए निचले शरीर एवं सिर को जमीन से टिकाकर रखा जाता है वहीं ऊपरी शरीर को हवा में रखा जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सिर की ओर होता है। यदि आप तनाव में हैं तो तनाव से तो आराम मिलता ही है साथ ही त्वचा भी दमकने लगती है। प्रतिदिन करने से त्वचा में झुर्रीयां नहीं पड़ती है।
त्रिकोणासन करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। इस आसन को करने से त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं का उपचार होता है। इस आसन को करने से सिर और चेहरे तक पर्याप्त रक्त पहुंचता है, साथ ही त्वचा को अधिक से अधिक प्राणवायु मिलती है। जिस वजह से मुंहासे, रोम छिद्र आदि की समस्या से भी राहत मिलती है। चेहरा एकदम जवां-जवां नजर आता है।
TagsYogaस्किनडलयोगा पोज़YogaSkinDullYoga poses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





