- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: अगर आप भी कमर...
लाइफ स्टाइल
Yoga: अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं तो कुछ दिन करें ये योगासन
Sarita
11 Jun 2025 10:36 AM IST

x
Yoga: कई लोगों को कमर दर्द बना ही रहता है। जरा सा उठने- बैठने में भी अचानक उनकी कमर में दर्द उठ जाता है और आजकल तो ये समस्याएं युवाओं के साथ भी होने लगी है। कई लोग चिकित्सक को दिखाते हैं, दवा भी खाते हैं लेकिन दर्द ठीक नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों को एक बार योग करके देखना चाहिए। योग करने से जल्द से जल्द उन्हें कमर दर्द से राहत मिल जाएगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से मिलती है कमर दर्द में राहत।
चक्रासन:
चक्रासन करने पर शरीर की मुद्रा पहिये जैसी दिखने लगती है इसलिए इसे ये नाम दिया गया है। कमर दर्द में यह आसन बहुत लाभकारी है लेकिन इसे धीरे- धीरे करें। इस बात का ध्यान रखें कि एकदम से कमर पर जोर न पड़ जाए। सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं, अब सिर के पीछे की तरफ हथेली को जमीन की ओर रखते हुए एवं शरीर का सारा वजन हाथों और पैरों पर डालते हुए धीरे-धीरे शरीर को उठाने का प्रयास करें।
ताड़ासन:
कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए ताड़ासन एक बहुत अच्छा आसन साबित होता है। लोग इसका ज्यादा से ज्यादा अभ्यास इसलिए भी करते हैं क्योंकि इसे करना बहुत आसान होता है। इसको करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों में कंधों के समान गैप करें। दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर रखें, उंगलियों को एक-दूसरे में फंसाकर जितना हो सके सांस भरते हुए ऊपर की तरफ कंधों को खींचें और साथ में अपनी एड़ी को भी उठाएं।
भुजंगासन:
कमर दर्द को जल्द से जल्द मिटाने के लिए भुजंगासन करना शुरु कर दें। इसे करने के लिए आप सबसे पहले सीधे ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर धीरे से दोनों हाथों को छाती के बराबर में एक जैसी गैप के साथ रखेंगे। फिर आप अपनी कमर के नाभि तक के हिस्से को धीरे-धीरे सांस भरते हुए ऊपर उठाएंगे। कमर में होने वाले खिंचाव को महसूस करें और धीर-धीरे सांस छोड़ते हुए वापिस नीचे आ जाएं।
पर्वतासन एक बहुत ही अच्छा और आसान आसन है। इसे करने के लिए आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब हाथ और पांव के सहारे शरीर को उठाने का प्रयास करें। ऐसा करने पर पर्वत जैसी आकृति बन जाती है। कोशिश करें कि घुटनों और कोहनियों को मुड़ने न दें। इसे नियमित रूप से यदि 15 से 20 सेकंड करेंगे तो बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
TagsYogaकमर दर्दयोगासनYogaback painyogasanas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





