लाइफ स्टाइल

Yoga For Thyroid: सर्दियों में इन योग आसनों से थायराइड से तुरंत राहत पाएं

Sarita
21 Nov 2025 9:15 AM IST
Yoga For Thyroid: सर्दियों में इन योग आसनों से थायराइड से तुरंत राहत पाएं
x
Yoga For Thyroid: योग केवल व्यायाम नहीं यह ग्रंथियों को जगाने की कला है। थायरॉयड को सक्रिय करना हो, हार्मोनल बैलेंस सुधारना हो या पीरियड अनियमितता की दिक्कत को कम करना हो, योग हर स्तर पर मदद करता है। खासकर प्राणायाम और थायरॉयड-फ्रेंडली आसन, जो सर्दियों में शरीर की ऊर्जा को पुनर्जीवित करते हैं।
यहां कुछ योग रूटीन दिए जा रहे हैं तो किसी भी उम्र की महिला के लिए उपयोगी हैं, जिनका सर्दियों में थायराॅयड बढ़ जाता है और हार्मोनल असंतुलन होता है। बस रोजाना 20 से 25 मिनट योगासन के लिए निकालें। इसके साथ ही सर्दियों में कुछ बातों का ध्यान भी रखें।सुबह 7 से 10 बजे योग करें ताकि हल्की धूप शरीर को गर्म बनाए। ज्यादा देर खाली पेट न रहें, थायरॉयड में यह हानिकारक है। हल्दी वाला गुनगुना पानी मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। स्ट्रेस लेवल कम रखें और ध्यान लगाना बेहद जरूरी है।
सर्दियों में थायरॉयड और हार्मोन बैलेंस के लिए असरदार योग रूटीन:
भुजंगासन:
यह आसन गले की ग्रंथि को सक्रिय करता है। साथ ही शरीर को गर्मी देता है और बैक मसल्स को स्ट्रेच करता है। इस आसन को तीन बार करें, जिसमें 20-25 सेकंड होल्ड करके रखें।
सर्वांगासन:
थायरॉयड एक्टिवेशन के लिए सबसे प्रभावी आसन सर्वांगासन है। ये योग हार्मोनल संतुलन में तेजी से सुधार करता है। अगर आपकी गर्दन में किसी तरह का दर्द या परेशानी न हो तो सर्वांगासन का अभ्यास करते समय 20-20 सेकेंड के दो सेट करें।
कपालभाति प्राणायाम:
प्राणायाम कई समस्याओं में असरदार है। कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, हार्मोनल बैलेंस सुधारता है और ठंड से जकड़न कम करता है।
अनुलोम–विलोम:
सर्दियों में नियमित 5 से 7 मिनट अनुलोम विलोम का अभ्यास करना चाहिए। इस प्राणायाम से तनाव घटता है। यह मूड स्विंग को शांत करता है और हार्मोन बैलेंस में मददगार है।
सूर्य नमस्कार शरीर से लेकर मस्तिष्क तक की सेहत के लिए फायदेमंद है। सर्दियों में शरीर की गर्मी बढ़ाने और ऊर्जा जगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगासन है। प्रतिदिन अगर आप 5 से 7 राउंड सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको जल्द असर दिखाई देगा।
Next Story