- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: चालीस के बाद हर...

x
Yoga: स्वस्थ रहना खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य बेहद अहम है। हांलाकि बहुत सारी महिलाएं परिवार का ख्याल रखने के चक्कर में खुद के बारे में समय नहीं देती हैं और बहुत सारी बीमारियों से परेशान रहती हैं। ऐसे में जरूरत है कि वो अपने लिए समय निकालकर योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि मन को भी प्रसन्नता मिलेगी। तो चलिए जानें उन तीन योगासन को जो हर उस महिला को करना चाहिए जो चालीस वर्ष से ज्यादा उम्र की है।
सुखासन
सुखासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है। इस आसन को योग की शुरुआत करने से पहले किया जाता है जिससे सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण किया जा सके। इस आसन को करने के लिए जमीन पर चटाई बिछा कर पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखों को बंद करके अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।
ताड़ासन
इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को एक साथ रखें और सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं और गहरी सांस लेते हुए आंखों को बंद करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।
उत्तनासान करने के लिए सीधे खड़ें हो जाएं, इसके बाद कमर के उपरी हिस्से को सांस लेते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। इस आसन को करते हुए ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़े हुए न हों।
TagsYogaमहिलायोगासनYogaWomenYoga Poses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





