भारत
एनकाउंटर, बंबीहा गैंग के दो शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Oct 2025 10:03 AM IST

x
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.
गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्टर-39 और सेक्टर-40 की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात बंबीहा गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। यह एनकाउंटर गुरुग्राम के मैदावास गांव के पास हुआ।
पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बंबीहा गैंग के दो बदमाश इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी।
जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, उन्होंने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाने और जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।
पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में और दूसरे के कंधे पर लगी। घायल बदमाशों को तुरंत कस्टडी में लेकर गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों शार्प शूटर पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सुमित और सुखनजीत के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से बंबीहा गैंग के साथ जुड़े हुए थे और कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उन्होंने पहले बदमाशों को सरेंडर करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने संयम रखते हुए जवाबी फायरिंग की, ताकि जानमाल का नुकसान न हो।
गौरतलब है कि बंबीहा गैंग उत्तर भारत में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। इस गैंग के कई सदस्य पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं और अब गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई से गैंग की कमर टूटती नजर आ रही है।
पुलिस अब गिरफ्तार शार्प शूटरों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके बाकी साथियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके। यह भी जांच की जा रही है कि ये बदमाश गुरुग्राम में किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
Tagsगुरुग्राम में एनकाउंटरएनकाउंटरबंबीहा गैंग के दो शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारबंबीहा गैंगEncounter in Gurugramencountertwo sharp shooters of Bambiha gang arrested after encounterBambiha gang
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





