लाइफ स्टाइल

yoga: ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए करें ये आसान योगासन

Sarita
16 May 2025 10:57 AM IST
yoga:  ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए करें ये आसान योगासन
x
yoga: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद फायदेमंद होता है। योग शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर प्रभाव डालता है, जिससे तनाव कम होता है और रक्तचाप संतुलित रहता है। इस लेख में कुछ असरदार योगासनों की सूची दी जा रही है, जो हाई बीपी में लाभकारी माने जाते हैं।
वज्रासन :
उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत पाने के लिए वज्रासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को खाना खाने के बाद कर सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है।
सुखासन :
सुखासन का अभ्यास ध्यान और गहरी श्वास के साथ करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। हाई बीपी की शिकायत भी कम हो जाती है। किसी शांत और हवादार जगह पर पालथी मारकर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक ध्यान करें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
शरीर को आराम देने के लिए बालासन का अभ्यास लाभकारी है। बालासन का अभ्यास नसों के तनाव को कम करता है। इसका नियमित अभ्यास पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को दूर करता है। बालासन करने के लिए वज्रासन में बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन से लगाएं, हाथ आगे की ओर फैलाएं।
Next Story