लाइफ स्टाइल

Life Style : मोरिंगा डाइट में शामिल करने से महिलाओं को मिलते हैं फायदे

Kavita2
22 Jun 2024 7:15 AM GMT
Life Style : मोरिंगा डाइट में शामिल करने से महिलाओं को मिलते हैं फायदे
x
Life Style : मोरिंगा (Moringa) कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। इसकी फलियों, पत्तों और फूलों के इस्तेमाल से कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। अपने चमत्कारी गुणों की वजह से इसे 'जीवन का वृक्ष' भी कहा जाता है। विटामिन, अमीनो एसिड और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से इसे खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर महिलाओं के लिए यह कई मायनों में गुणकारी माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट इसे खाने से कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे महिलाओं के लिए
हड्डियों को मजबूत बनाए Make your bones stronger
अक्सर 30 के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मोरिंगा Moringa इन्हें मजबूती देने में मदद कर सकता है। इसमें दूध से करीब 17 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होने की वजह से मोरिंगा हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है।
वजन मैनेजमेंट में सहायक
इन दिनों कई महिलाएं अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं। ऐसे में मोरिंगा वेट लॉस
Moringa Weight Loss
में आपकी मदद कर सकता है। यह फैट के टूटने में मदद करता है, जिससे लिपोलिसिस के रूप में जाना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।
लिबिडो को बढ़ाए Increases libido
मोरिंगा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे यह प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद जिंक सहनशक्ति और हेल्दी लिबिडो को बढ़ाता है।
लेक्टेशन बढ़ाए Increases lactation
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी मोरिंगा काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन और जरूरी अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्तनपान में योगदान कर सकता है।
हार्मोन्स को संतुलित करे Balance your hormones
मोरिंगा में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इस तरह मोरिंगा हार्मोन्स को संतुलित करने में मददगार माना जाता है।
पीरियड क्रैम्प्स में मददगार Helpful in period cramps
कई महिलाओं हर महीने पीरियड्स की वजह से होने वाले क्रैम्प्स से भी परेशान रहती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में मोरिंगा को शामिल करने से इन पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत मिल सकती है। पीरियड्स के दौरान मोरिंगा की चाय पीने से दर्द से राहत मिल सकती है।
त्वचा को चमकदार बनाए Makes skin glowing
सेहत के साथ-साथ मोरिंगा त्वचा Moringa Skin के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए कोलेजन Vitamin A Collagen निर्माण को बढ़ावा दे सकता है। कोलेजन एक प्रोटीन है, जो त्वचा की लोच बढ़ाता है और इसे चमकदार बनाता है।
Next Story