- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter Tips: सर्दियों...
लाइफ स्टाइल
Winter Tips: सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत को होता है नुकसान
Sarita
27 Oct 2025 9:47 AM IST

x
Winter Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। सर्दियों में स्वस्थ और फिट रहने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। सर्दियों में ठंड की वजह से कई तरह की समस्याओं का खतरा भी रहता है। आमतौर पर कई लोग सर्दियों में कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से सेहत को नुकसान हो सकता है। सर्दियों में प्लू या इंफेक्शन से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगली स्लाइड्स में जानिए उन गलतियों के बारे में जो सर्दियों में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए...
देर तक गर्म पानी से स्नान न करें:
सर्दियों के मौसम में कई लोग देर तक गर्म पानी से स्नान करते हैं। देर तक गर्म पानी से स्नान करने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें गर्म पानी का अधिक इस्तेमाल करने से केराटिन नामक स्किन सेल्स डैमेज हो सकते हैं, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली, ड्रायेनस और रैशेस की समस्या हो सकती है।
बहुत ज्यादा कपड़े न पहने:
सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए कई लोग बहुत ज्यादा कपड़े पहन लेते हैं, परंतु बहुत ज्यादा कपड़े पहनने की वजह से शरीर ओवरहीटिंग का शिकार हो सकता है। शरीर के ओवरहीटिंग होने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
ज्यादा खाना खाने से परहेज करें:
सर्दी के मौसम में भूख अधिक लगने लगती है। सर्दियों में ज्यादा खाना खाने से परहेज करें। अधिक भूख लगने पर सिर्फ फाइबर वाली सब्जियों या फल का सेवन करें।
अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन न करें:
सर्दियों के मौसम में कई लोग चाय या कॅाफी का सेवन अधिक करने लगते हैं, परंतु चाय और कॅाफी के अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।
कम पानी का सेवन करना:
आमतौर पर सर्दियों में कई लोग पानी का सेवन करना कम कर देते हैं, परंतु स्वस्थ और फिट रहने के लिए पानी का सेवन पर्यापत मात्रा में करना चाहिए। पानी का सेवन कम करने की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्लीपिंग टाइम में अच्छे से नींद पूरी करें:
सर्दियों के मौसम में दिन छोटे होते हैं और रात लंबी होती है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए स्लीपिंग टाइम में अच्छे से नींद पूरी कर लें।
बाहर जाने से परहेज न करें:
सर्दियों में ठंड की वजह से कई लोग घर से बाहर जाने से परहेज करने लगते हैं। घर में रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। घर में रहने से आपकी फिजिकल एक्टिविटी खराब हो सकती है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए फिजिकल एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइड और योगाभ्यास जरूर करें।
TagsWinterसर्दियोंगलतियांसेहतनुकसानWintermistakeshealthand harm Winterand harm जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





