लाइफ स्टाइल

Winter Special Palak Paratha : सर्दियों के लिए परफेक्ट डिश, टाई करें ताजा पालक से बना ये टेस्टी पराठा

Sarita
30 Oct 2025 12:30 PM IST
Winter Special Palak Paratha : सर्दियों में ताजा हरा पालक खाना फायदेमंद होता है. पालक में मौजूद विटामिन्स, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है जो स्वाद के साथ एनेर्जी भी देता है. अगर आपके घर पर भी बच्चे पालक खाने में नखरे करते हैं या पालक का नाम सुनते ही मुंह बना लेत है तो यह आर्टिकल आपके काम की है. बच्चों को हेल्दी तरीके से पालक खिलाने के लिए आप स्वादिष्ट पालक के पराठे बना सकती है जो सुबह के नाश्ते के लिए भी परफेक्ट है और मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. इस आर्टिकल में जानिए पालक पराठा बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
पालक पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
गेहूं का आटा – 2 कप
पानी – जरूरत के अनुसार
बेसन – आधा कप
पालक – एक कप
अदरक – एक इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- एक बारिक कटी हुई
प्याज – एक बारिक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
अजवाइन आधा छोटा चम्मच
कलौंजी- आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – मोइन और सेंकने के लिए
पालक पराठा बनाने की आसान विधि क्या है?
पालक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर बारिक काट लें.
अब एक परात में आटा और बेसन डालें. इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, मसालें, अजवाइन, कलौंजी और नमक डालकर मिलाएं.
इसमें दो बड़े चम्मच तेल का मोइन डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. तेल का मोइन डालने पर पराठे सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगे.
फिर आटे में कटा हुआ पालक डालें और थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर नरम सा आटा गूंथकर तैयार कर लें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें.
आटे की छोटी लोइयां बनाएं. एक-एक कर गोल पराठा बेल लें. अब तवा गरम करें और पराठा डालें. दोनों तरफ से पराठा को सुनहरा होने तक पकाएं. ऊपर से तेल डालकर पराठा दोनों तरफ से सेंक लें.
अब तैयार पराठा को दही या फिर अचार के साथ गरमा-गरम परोसें|
Next Story