लाइफ स्टाइल

Winter Special Bathua Puri: ट्राई करें टेस्टी बथुआ की पूरी

Sarita
19 Dec 2025 9:00 AM IST
Winter Special Bathua Puri:  ट्राई करें टेस्टी बथुआ की पूरी
x
Winter Special Bathua Puri: नाश्ते में आप भी पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ टेस्टी डिश बनाने की सोच रहे हैं, तो पूरी बना सकते हैं. सर्दियों में आप बथुआ की पूरी को जरूर ट्राई करें. बथुआ की पूरी को बनाना भी बेहद आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ की पूरी को तैयार करने का तरीका|
बथुआ की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बथुआ के पत्ते- 1 कप
हरी मिर्च- 1
अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
आटा- 2 कप
अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
सूजी- 3 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
बथुआ की पूरी को कैसे तैयार करें?
बथुआ की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें. अब एक बर्तन में पानी डाल दें. इसमें बथुआ के पत्तों को डालकर थोड़ी देर उबाल लें. इसके बाद पत्तों को पानी से निकाल दें और ठंडा कर लें. मिक्सी जार में बथुआ के पत्तों, हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें.
अब एक बड़े बर्तन में आटा डाल दें. आटे में आप अजवाइन, सूजी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप बथुआ के पत्तों का पेस्ट डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आटा गूंथ लें. इसे आप 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
पूरी बनाने के लिए आप कड़ाही में तेल को गर्म करें. अब आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें. एक लोई को लें और इसे गोल बेल लें. इसे आप तेल में डालकर फ्राई कर लें. इस तरीके से आप सारी पूरियां तैयार कर लें. गरमा-गरम बथुआ की पूरी को आलू की सब्जी, रायता, अचार या दही के साथ सर्व करें|

Next Story