लाइफ स्टाइल

Winter Skincare: सर्दी में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए सिर्फ दो चीजों का इस्तेमाल करें, जानिए कैसे

Sarita
22 Dec 2025 8:38 AM IST
Winter Skincare: सर्दी में त्वचा को चमकदार बनाने के लिए सिर्फ दो चीजों का इस्तेमाल करें, जानिए कैसे
x
Winter Skincare: सर्दियों में त्वचा की देखभाल एक चुनौती हो सकती है, क्योंकि ठंडी हवाएं और सूखा मौसम त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। खासकर शरीर और चेहरे की त्वचा में नमी की कमी होने लगती है, जिससे त्वचा खुश्क, रुखी और हल्की-सी जलन का अनुभव भी हो सकता है। सर्दियों में त्वचा की जरूरी नमी बनाए रखना और उसे हाइड्रेटेड रखना बेहद अहम हो जाता है। इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्टस की जरूरत नहीं है। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ दो साधारण घरेलू चीजों से आप अपनी त्वचा को मुलायम और खिली-खिली बना सकती हैं?
आज हम आपको दो ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ सर्दियों में आपकी त्वचा को ताजगी देंगे, बल्कि इसे मुलायम और ग्लोइंग भी बनाएंगे। तो आइए जानते हैं सर्दियों में त्वचा को निखारने के सरल उपाय, जो बिल्कुल प्राकृतिक और असरदार हैं।
मलाई और शहद से त्वचा को दें बेहतरीन नमी:
सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मलाई और शहद का मिश्रण सबसे प्रभावी उपाय हो सकता है। मलाई में मौजूद फैटी एसिड्स और शहद की मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज आपकी त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट करती हैं, बल्कि उसे सॉफ्ट और चमकदार भी बना देती हैं।
मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जिससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ दिखती है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसे नमी से भरपूर रखते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
एक कटोरी में 1 चमच ताजे दूध की मलाई और 1 चमच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मिश्रण को चेहरे और शरीर की त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार अपनाने से आपकी त्वचा सर्दियों में भी नर्म और ग्लोइंग बनी रहेगी।
जैतून का तेल और नींबू का मिश्रण:
अगर आप अपनी त्वचा को सर्दियों में गहरी नमी देना चाहती हैं तो जैतून के तेल का इस्तेमाल सबसे बेहतरीन उपाय हो सकता है। जैतून का तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और नींबू की विटामिन C से भरपूर सामग्री त्वचा की टोन को भी बेहतर बनाती है।
इस मिश्रण को लगाने से कई लाभ होते हैं। जैतून का तेल त्वचा की नमी को लॉक करता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती। नींबू के रस से त्वचा की डेड स्किन निकलती है और ग्लो भी आता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
1 चमच जैतून के तेल में 2-3 बूँद नींबू का रस मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे और शरीर पर अच्छे से लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें।
इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Next Story