- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- White Hair Remedy: कम...
लाइफ स्टाइल
White Hair Remedy: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से हैं परेशान तो जरूर आजमाएं ये उपाय
Sarita
29 May 2025 12:49 PM IST

x
White Hair Remedy: बालों का उम्र से पहले सफेद होना खराब जीवनशैली की ओर इशारा करता है। लाइफस्टाइल बिगड़ने की वजह से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है, जिनमें बालों का सफेद होना भी शामिल है। रोजमर्रा की कई ऐसी आदते हैं, जिनकी वजह से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। हालांकि, सफेद बालों को हेयर कलर करके छिपाया जा सकता है, लेकिन यह इसका सही उपाय नहीं हैं। ऐसे में सफेद बालों के लिए कुछ घरेलू उपाय रामबाण साबित होते हैं। इनकी मदद से नेचुरल तरीके से बालों को दोबारा से काला किया जा सकता है।सफेद बालों को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करना चाहिए, क्योंकि कई बार शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर भी सफेद बालों की समस्या को नहीं रोका जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए आप कुछ देसी नुस्खे भी आजमा सकती हैं।
बालों की जड़ों में करें इस पेस्ट का इस्तेमाल:
सबसे पहले मुट्ठी भर करी पत्ते लेकर उनको साफ पानी से धो लें। फिर इनको पीस लें और दही के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें। इसको लगाने के बाद करीब 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर साफ पानी से बालों को धो लें।
आजमाएं ये देसी नुस्खा:
बता दें कि करीपत्ता मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और यह बालों को काला करने का काम करता है। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है, बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कम करने और बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करता है। बालों का झड़ना कम करता है और बालों को मजबूती मिलती है। इस पत्ती से स्कैल्प को पोषण मिलता है। करीपत्ते में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन बी और प्रोटीन पाया जाता है। जिससे बालों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।बालों में करीपत्ता का पेस्ट लगाने से और इसको डाइट में शामिल करने से भी बालों को मजबूती मिलती है।
उम्र से पहले क्यों सफेद हो रहे हैं बाल:
तनाव और चिंता:
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम हो गए हैं। ये दोनों ही बालों के जल्दी सफेद करने के अहम कारण हैं।
खानपान:
फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और पोषक तत्वों से भरपूर खाने की कमी भी बालों को नुकसान पहुंचाती है।
नींद की कमी:
भरपूर नींद न लेने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जो बालों को सफेद करने में भूमिका निभाता है।
प्रदूषण:
प्रदूषण से बालों को नुकसान पहुंचता है और वे समय से पहले सफेद हो जाते हैं।
कुछ लोगों में बालों का जल्दी सफेद होना जेनेटिक कारणों से भी हो सकता है। कुछ दवाओं का सेवन- कुछ दवाएं बालों को सफेद करने का कारण बन सकती हैं।
TagsWhite Hair Remedyसफेदबालोंपरेशानउपाय White Hair Remedywhitehairtroubledremedy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





