- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहतमंद रहने के लिए कब...

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : Right Time To Drink Water : पानी पीना सेहत के लिए जरूरी है और गर्मियों में तो जल जिंदगी के लिए अमूल्य हो जाता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शरीर को दिनभर में ढाई से तीन लीटर पानी चाहिए होता है। अगर बार-बार प्यास लगे या पेशाब का रंग गहरा हो तो समझ जाएं कि शरीर में डिहाइड्रेशन के संकेत हो सकते हैं।
इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए लेकिन पानी पीने का तरीका और समय भी सही होना चाहिए। गलत समय पर पानी पीना फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतना बेहतर है। लेकिन पानी पीने का सही तरीका और समय जानना भी उतना ही जरूरी है। गलत समय और गलत तरीके से पानी पीने से शरीर पर असर भी गलत ही पड़ता है। आज ही अपने पीने के तरीके में बदलाव करके देखें कि कैसे आपकी सेहत में सकारात्मक अंतर आता है। आइए जानते कि कब पानी पीना सबसे फायदेमंद हो सकता है और कौन से वक्त पर पानी पीने से बचना चाहिए। पानी पीने का सही समय
सुबह उठते ही खाली पेट : सुबह उठते ही खाली पेट एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और पाचन क्रिया को सक्रिय करता है।
व्यायाम से पहले और बाद में : कसरत करते समय शरीर की सक्रितया बढ़ जाती है और अंदर से थकान महसूस होती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए व्यायाम से पहले और बाद में पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी को पूरी होती है और मांसपेशियों की थकान कम होती है।
खाने से 30 मिनट पहले : अक्सर लोग भोजन करते समय बीच-बीच में पानी पीते हैं। खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि जब भी आपको भोजन करना हो, उसके आधे घंटे पहले पानी पीएं। इससे भूख नियंत्रित रहती है और पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है।
सोने से 1 घंटे पहले : जब रात में बिस्तर जाएं तो पहले पानी पीएं। सोने से एक घंटे पहले पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और दिल की कार्यक्षमता बेहतर होती है। इससे आपको रात में नींद में प्यास महसूस नहीं होती और नींद खुलती नहीं है।
पानी पीने का गलत समय क्या है : खाने के तुरंत बाद या भोजन के दौरान ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट का पाचन रस कमजोर होता है और खाना ठीक से नहीं पचता। गैस, अपच और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
तेजी से एक साथ बहुत सारा पानी कभी नहीं पीना चाहिए। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है और सोडियम लेवल असंतुलित हो सकता है। हमेशा धीरे-धीरे घूंट-घूंट कर पानी पिएं। बहुत ठंडा पानी पीना खासकर खाना खाने के बाद पाचन क्रिया को धीमा करता है और फैट जमने की संभावना बढ़ाता है।
TagsसेहतमंदपिएंपानीसहीसमयHealthydrinkwaterrighttimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





