भारत

बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान, एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान क्रैश, नई तस्वीरें

jantaserishta.com
12 Jun 2025 4:41 PM IST
बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान, एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान क्रैश, नई तस्वीरें
x
देखें वीडियो.
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आ रही है. क्रैश साइट से आसमान में काला धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आ रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ये हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू मेंबर शामिल थे.
ATC के अनुसार, विमान रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया और क्रैश हो गया.
एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर रमीला नाम की महिला ने बताया कि उनका बेटा लंच ब्रेक में हॉस्टल गया था, तभी वहां विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया, "मेरा बेटा सुरक्षित है, मैंने उससे बात की है. वह दूसरी मंजिल से कूद गया था, जिससे उसे कुछ चोटें आई हैं." घटना की जानकारी मिलते ही रमीला तुरंत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचीं.
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के दर्दनाक हादसे के बाद CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय करते हुए घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया. CISF ने घटनास्थल की तस्वीरें ट्वीट की हैं और जानकारी दी है.
CISF ने कहा है कि वे इस दुखद घड़ी में पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.
अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया क्रू से जुड़ी केबिन क्रैश की घटना ने चिकित्सा जगत को भी झकझोर कर रख दिया, क्योंकि यह दुर्घटना एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकराकर हुई. हादसे के समय उस इमारत में कई स्टाफ सदस्य और कुछ छात्र भी मौजूद थे.
हादसे के बाद सामने आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज की बाहरी दीवारों और खिड़कियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. भवन की एक पूरी मंजिल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मलबा चारों तरफ बिखर गया. राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई शुरू की.
अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में मौजूद थे 12 क्रू मेंबर
अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में मौजूद थे ये 12 क्रू मेंबर-
-कप्तान (CP): सुमीत सभरवाल – कर्मचारी संख्या: 80006359
-फर्स्ट ऑफिसर (FO): क्लाइव कुंदर – कर्मचारी संख्या: 80038104
-सीनियर केबिन क्रू (SCC): श्रद्धा धवन – कर्मचारी संख्या: 80008726
-सीनियर केबिन क्रू (SCC): अपर्णा महाडिक – कर्मचारी संख्या: 80008872
-केबिन क्रू (CC): सईनीता चक्रवर्ती – कर्मचारी संख्या: 8005100
-केबिन क्रू (CC): नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलटपम – कर्मचारी संख्या: 80047565
-केबिन क्रू (CC): दीपक पाठक – कर्मचारी संख्या: 81033187
-केबिन क्रू (CC): मैथिली पाटिल – कर्मचारी संख्या: 80047429
-केबिन क्रू (CC): इरफान शेख – कर्मचारी संख्या: 80058950
-केबिन क्रू (CC): लामनुनथेम सिंग्सन – कर्मचारी संख्या: 80046326
-केबिन क्रू (CC): रोशनी राजेन्द्र सोनगारे – कर्मचारी संख्या: 80055146
-केबिन क्रू (CC): मनीषा थापा – कर्मचारी संख्या: 80052782
विमान क्रैश के बाद Air India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ब्लैक किया
अहमदाबाद में हुए विमान क्रैश के बाद Air India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को ब्लैक कर दिया है.
राष्‍ट्रपति से लेकर PM मोदी तक ने जताया शोक
अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रपति ने गहरा दुख जताते हुए कहा, ‘यह दिल दहला देने वाली त्रासदी है, मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को ‘शब्दों से परे दुखद’ बताते हुए कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यह बेहद दर्दनाक है. पीड़ित परिवारों की पीड़ा अकल्पनीय है.’ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में जुटने की अपील की और प्रशासन से हर सेकंड कीमती मानते हुए त्वरित मदद का आग्रह किया.
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची रमीला ने कहा, ‘मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मेरा बेटा सुरक्षित है और मेरी उससे बात हुई है. वह दूसरी मंजिल से कूद गया था इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं.’ गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पूनम पटेल ने कहा, ‘मेरी साली लंदन जा रही थीं. एक घंटे के भीतर मुझे खबर मिली कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसलिए मैं यहां आया हूं.’
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null