लाइफ स्टाइल

Wheat Dosa: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा

Sarita
6 Jun 2025 12:35 PM IST
Wheat Dosa:  सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा
x
Wheat Dosa: ये डोसा उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो हेल्दी खाना पसंद करते हैं और जल्दी में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं. इसके अलावा, इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या हल्के डिनर के लिए भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, घर पर आसानी से आटा का डोसा बनाने के बारे में|
गेहूं डोसा बनाने की सामग्री :
गेहूं का आटा – 1 कप
चावल का आटा – आधा कप
दही – 2 चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक – आधा टुकड़ा
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – 1 (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
जीरा – आधा चम्मच
तेल – सेंकने के लिए
गेहूं डोसा बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, चावल का आटा, दही, नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया अच्छे से मिलाएं.
इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर बना लें.
इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
इसके बाद अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, फिर इसमें हल्का सा तेल डालकर पोंछ लें.
अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं.
डोसा थोड़ा मोटा ही रखें, इसके ऊपर अब थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने पकाएं.
अब गरमागरम गेहूं डोसा को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें|
Next Story