लाइफ स्टाइल

Weight Loss Remedy: तुरंत वजन कम करने के टिप्स

Sarita
5 April 2025 10:29 AM IST
Weight Loss Remedy: तुरंत वजन कम करने के  टिप्स
x
Weight Loss Remedy: वेट बढ़ाना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल होता है वेट कम करना, लेकिन अगर आपने ठान लिया तो यकीनन आप अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगी। कभी-कभी हम अपनी फिटनेस के लिए इतना कुछ करते हैं, जिसकी ज़रूरत नहीं होती और जिसका फायदा भी कम ही मिलता है, लेकिन कुछ ईज़ी और क्विक
चीज़ों से भी फटाफट फर्क दिखने लगता है। इस बार फिट एंड ट्रिम कॉलम के ज़रिए जानेंगे कुछ क्विक वेट लॉस-
उठने के तीस मिनट बाद एक फ्रूट
अगर आप क्विक वेट लॉस करना चाहती हैं तो ये सबसे कारगर तरीका है कि आप जब उठती हैं तो ठीक उसके तीस मिनट बाद एक फ्रूट ज़रूर खाएं। ये फ्रूट सेब या केला हो सकता है। ये आपको एनर्जी
भी देगा और फिट भी रखेगा।
हर दो घंटे बाद स्मॉल मील
अगर आप चाहते हैं क्विक वेट लॉस तो आपको अपने खाने पर पूरी तरह से ध्यान देना होगा। ध्यान रहे, ज्यादा भूखे नहीं रहना। छोटे-छोटे मील्स आपको हर दो घंटे पर लेने होंगे। ये मील हैल्दी स्नैक्स, ड्रिंक्स, फ्रूट्स वगैरह हो सकते हैं।
ज्यादा पानी
आपको अपने खाने में 3 लीटर पानी ज़रूर शामिल करना होगा। कोशिश करें कि ये पानी साधारण हो। ज्यादा ठंडे पानी की बजाय आप गुनगुना पानी पिएं।
ब्रेकफास्ट हो हैवी और रिच
वेट लॉस का सबसे सही फंडा है आपका ब्रेकफास्ट हैल्दी, हैवी और रिच होना। यकीनन ये आपके लिए बेहद ज़रूरी है। अगर आपको सुबह भूख नहीं भी है तो भी ब्रेकफास्ट स्किप ना करें।
लास्ट मील हो सोने के ढाई घंटे पहले
आप अपने डिनर पर पूरी तरह से ध्यान दें। इसके लिए आप अपना डिनर बहुत हल्का रखें और लास्ट मील सोने के ढाई घंटे पहले हो जाना चाहिए।
नो बिस्किट, नो ब्रेड
अगर फिट रहना है तो आपको अपने खाने से ब्रेड और बिस्किट को बिल्कुल हटाना होगा, क्योंकि आपको लगता है कि आपने फीकी चाय तो पी ली, लेकिन साथ में दो-तीन बिस्किट्स खा लिए तो आप फिट रहेंगे। ये बिल्कुल गलत है। ये हानिकारक फैट होता है, इसमें वनस्पति का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा ब्राउन ब्रेड में भी मैदे की मात्रा होती है।
आज के कैलोरी कॉन्शस लोगों की सोच है कि घी खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन सच तो ये है कि आप सही
मात्रा में घी खाएं तो फिट रहेंगे। दिन में दो चम्मच घी आसानी से खा सकते हैं। अपनी डायट में घी को ज़रूर
शामिल करें।
Next Story