लाइफ स्टाइल

अखरोट का हलवा : घर पर ही तैयार हो सकती है ऐसी लजीज डिश

Sarita
19 Dec 2024 7:43 AM IST
अखरोट का हलवा :  घर पर ही तैयार हो सकती है ऐसी लजीज डिश
x
अखरोट का हलवा : हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही लजीज स्वीट डिश अखरोट के हलवे की रेसिपी। चाहे आम दिन हो या फिर कोई खास मौका इस मिठाई के साथ खुशियां मनाने का मौका किसी भी हालत में नहीं छोड़ें। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यहां तक कि अगर आप कुकिंग करना सीख रहे हैं तो भी इसमें जोर नहीं आएगा। अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आप उनके लिए ये हलवा बनाइए।
सामग्री (Ingredients)
1 कप अखरोट
आधा कप चीनी या शक्कर
आधा चम्मच इलायची पाउडर
केसर
आधा छोटा कप दूध
- सबसे पहले अखरोट को गरम पानी में 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
- इसके बाद अखरोट से पानी निकाल दें। अब अखरोट को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में पीसे हुए अखरोट भून लें। फिर इसमें दूध डालें और चीनी डालें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डाल दें। इसमें केसर डालें।
- अब इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें।
- आप चाहें तो इसमें काजू भी पीस कर डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसके ऊपर बारीक कटे काजू और बादाम डालें।
- चाहें तो इसके ऊपर गुलाब की पत्तियां भी सजा सकते हैं।
- इसे और टेस्टी बनाने के लिए इस पर खरबूज के बीज भी डाल सकते हैं।
Next Story