- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Walking Benefits:...
लाइफ स्टाइल
Walking Benefits: मॉर्निंग या इवनिंग वॉक, कौन सा ज्यादा फायदेमंद
Sarita
1 March 2025 7:50 AM IST

x
Walking Benefits:स्वस्थ शरीर के लिए नियमित वॉक करना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल बना रहता है कि किस समय वॉक करना ज्यादा फायदमंद है?
मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक किससे अधिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
वॉक करने की आदत के कई सारे लाभ:
कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चल लेते हैं तो इससे स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पैदल चलना यानी वॉक करने की आदत, व्यायाम के सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। पैदल चलना हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन में मदद करने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है। इतना ही नहीं यह स्ट्रेस-एंग्जाइटी को कम करने, मूड को बेहतर बनाने और संज्ञानात्मक कार्यों में भी मददगार है।
अब वापस उसी सवाल पर आते हैं कि मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक आपके लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कभी भी वॉक करना आपके लिए फायदेमंद है। हालांकि मॉर्निंग वॉक एक प्रकार का उत्तेजक है जो शरीर और मन को तरोताजा करती है। मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलने वाली सुबह की धूप से विटामिन-डी भी प्राप्त होता है। विटामिन-डी हड्डियों को स्वास्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में फायदेमंद है।
यह उन लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकता है जो सुबह ऊर्जावान महसूस नहीं कर सकते हैं। सुबह खाली पेट टहलना आपके मेटाबॉलिज्म को भी उत्तेजित करता है, जिससे आपके शरीर को अधिक कुशलता से फैट बर्न कर पाता है और आपका वजन कंट्रोल रहता है।
इवनिंग वॉक के क्या फायदे हैं?
शाम के समय वॉक करने से भी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
शाम की सैर करना व्यस्त दिन के बाद शरीर को आराम प्रदान करती है। वॉक करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को दूर करता है और मूड को बेहतर बनाता है। ये उन लोगों के लिए एक उपयुक्त व्यायाम है जिन्हें काम से संबंधित दबाव या मानसिक थकान की दिक्कत बनी रहती है। वहीं रात के खाने के बाद टहलने से पाचन ठीक रहता है और पेट फूलने-गैस से बचाव होता है।
TagsWalkingBenefitsमॉर्निंगइवनिंगवॉकफायदेमंदWalkingMorningEveningWalkBeneficialजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





