- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vintage Look: पोल्का...
लाइफ स्टाइल
Vintage Look: पोल्का प्रिंट सूट पहनकर अपने ऑफिस में विंटेज लुक का स्पर्श जोड़ें
Sarita
10 March 2025 6:43 AM IST

x
Vintage Look: अगर आप भी एथनिक आउटफिट पहनने के शौकीन हैं तो आप सूट, साड़ी, इंडोवेस्टर्न कई तरह के ऑप्शन चुन सकती हैं। सूट में आप स्ट्रेट कट, अनारकली, पटियाला, पेंट, प्लाजो ट्राई कर सकती हैं। अगर आप आउटफिट में विंटेज लुक का तड़का लगाना चाहते हैं तो पोल्का प्रिंट के आउटफिट पहन सकते हैं। पोल्का प्रिंट एक ऐसा डिजाइन है जो हमेशा फैशन और ट्रेंड में बना रहता है। चलिए हम आपको कुछ विंटेज पोल्का आउटफिट दिखाते हैं, जो आप ऑफिस में पहन सकते हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का सूट
अगर आपको क्लासिक लुक चाहिए तो ब्लैक एंड व्हाइट कांबिनेशन का खूबसूरत पोल्का डॉट सूट पहन सकते हैं। ये आपको प्रोफेशनल बनाने का काम करेगा। आप इसे प्लाजो के साथ पहन सकती हैं।
शॉर्ट अनारकली पोल्का सूट:
अगर आपको अपने लुक में मॉडर्न तड़का लगाना तो शॉर्ट अनारकली पोल्का सूट पहन सकते है। शॉर्ट कुर्ती के साथ आप अगर इसी तरह का पेंट पहनेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके साथ ओपन हेयर और लॉन्ग इयररिंग अच्छी लगती है।
व्हाइट पोल्का प्रिंट सूट:
अगर आपको ऑफिस में सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहिए तो व्हाइट पोल्का डॉट प्रिंट सूट पहना जा सकता है। इस तरह का सूट अनारकली और स्ट्रेट कट दोनों में अच्छा लगेगा। इसके साथ प्लाजो पहना जा सकता है।
अगर आपको इंडो वेस्टर्न लुक पसंद है, तो आप इसमें भी पोल्का डॉट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का कुर्ता पैंट या प्लाजो के साथ पहना जा सकता है। इसे पहनने पर आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही लुक एक साथ मिलेंगे।
पिंक पोल्का डॉट सूट:
पिंक कलर का पोल्का डॉट सूट भी पहनने में बहुत प्यारा लगेगा। आप इसमें पफ स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग पेंट, हूप इयररिंग अच्छे लगेंगे।
व्हाइट एंड रेड पोल्का डॉट प्रिंट:
व्हाइट और रेड का कॉम्बिनेशन भी बहुत खूबसूरत लगता है। वन फोर्थ स्लीव्स का कुर्ता प्लाजो के साथ के साथ बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप लॉन्ग इयररिंग पहन सकती हैं। सेंटर पार्टेड ओपन हेयर इसके साथ अच्छे लगेंगे।
येलो पोल्का डॉट सूट:
आप अगर शानदार लुक चाहती हैं तो येलो और व्हाइट पोल्का डॉट सूट पहन सकती हैं। स्ट्रैपी स्लीव्स का ये कुर्ता प्लाजो और सेम चुन्नी के साथ अच्छा लगेगा। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी अच्छी लगेगी। आप लो पोनीटेल भी बना सकते हैं।
TagsVintage Lookपोल्काप्रिंट सूटऑफिसविंटेज लुकVintage LookPolkaPrint SuitOfficeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





