- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Vegetable Daliya...
लाइफ स्टाइल
Vegetable Daliya Recipe: डिनर में फटाफट तैयार करें वेजिटेबल दलिया
Sarita
20 April 2025 9:12 AM IST

x
Vegetable Daliya Recipe: वेजिटेबल दलिया खाने में स्वादिष्ट लगता है और ये पेट के लिए भी काफी अच्छा रहता है। तो आइए आपको इसे बनाने का आसानन तरीका बताते हैं।
वेजिटेबल दलिया बनाने का सामान
1 कप दलिया (गेहूं का)
1 छोटा चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 गाजर (कटी हुई)
1/2 कप मटर
1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच नमक (स्वादानुसार)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
विधि
दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें और उसमें दलिया डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे दलिया ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार बनेगा। जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो इसे भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।
अब बारी आती है तड़का लगाने की। तड़का लगाने के लिए उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें, फिर जीरा डालें और हल्का भूनें। इसके बाद अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
टमाटर, गाजर, मटर, शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक चलाएं। हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। अब भुना हुआ दलिया डालें और तीन कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब इसे ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें, जब तक दलिया नर्म और पानी पूरी तरह से सूख न जाए। बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि दलिया तले में न चिपके। गैस बंद करें और हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। इसे गर्मागर्म परोसें और दही या अचार के साथ आनंद लें।
TagsVegetable DaliyaडिनरवेजिटेबलदलियाVegetable DaliyaDinnerVegetableDaliyaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





