लाइफ स्टाइल

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए करें एप्पल विनेगर का प्रयोग

Khushboo Dhruw
3 Feb 2023 4:37 PM GMT
हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए करें एप्पल विनेगर का प्रयोग
x
आजकल बाल झड़ने की समस्या आम होती जा रही है। लोग हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें ज्यादा मात्रा में केमिकल मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प संबंधी समस्या को बढ़ावा देते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए एप्पल विनेगर का प्रयोग कैसे करें।
1.सेब का सिरका और जैतून का तेल
इसके लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब इससे बालों पर मसाज करें, 20-30 मिनट बाद पानी से धो लें। सप्ताह में इस प्रक्रिया को 2-3 बार कर सकते हैं। यह हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकता है।
2.एप्पल विनेगर और नारियल का तेल
एक बाउल में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। यह बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाता है।
3.आंवला के साथ
इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें आंवले का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इससे बालों पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद धो सकते हैं।
4.बालों पर सेब का सिरका लगाएं
एक बाउल में गुनगुने पानी लें, इसमें सेब का सिरका मिलाएं, फिर इसे बालों पर लगाएं। कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
सेब के सिरका में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण बालों को हेल्दी बनाते हैं। आप इसके इस्तेमाल से बालों को मजबूत बना सकते हैं।
Next Story