- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Urad dal vada: जरूर ...

x
Urad dal vada: इसका स्वाद ऐसा है कि आप इसे बार-बार बनाकर अपने परिवारवालों और दोस्तों को खिलाना चाहेंगे। इसके लिए बस आपको हमारे द्वारा बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है।
सामग्री (Ingredients)
उड़द दाल छिलके वाली (करीब 5-6 घंटे पानी में भीगी हुई)
हरी मिर्च
धनिया की पत्ती
हींग
नमक
रिफाइंड या सरसों का तेल डीप फ्राई करने के लिए
- सबसे पहले उड़द की करीब 5-6 से घंटे छिलके वाली भीगी दाल को पानी से अच्छे से धो लें।
- इसे तब तक पानी से साफ करें जब तक इसके छिलके ना निकल जाएं।
- इसके बाद दाल को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। अब दाल को बर्तन में निकालकर उसेअच्छे से फेंटें।
- करीब 10 मिनट तक दाल फेंटने के बाद इसमें महीन कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, चुटकी भर हींग और नमक डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से चलाएं।
- अब कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें रिफाइंड या फिर सरसों का तेल जिसमें भी आपको डीप फ्राई करना हो वो डाल दें।
- तेल के गरम होते ही इस पेस्ट को चम्मच या फिर हाथ में थोड़ा सा लें और कड़ाही में डालकर डीप फ्राई करें।
- सभी वड़ा को इसी तरह से बनाएं और डीप फ्राई करें। जब वड़े हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं तो आप उन्हें प्लेट में निकालकर सर्व करें।
TagsUrad dalvadaस्वादिष्टनाश्ता Urad daldeliciousbreakfastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





