- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Urad Dal Kachori : घर...
लाइफ स्टाइल
Urad Dal Kachori : घर में तैयार करें बाजार जैसी क्रिस्पी उड़द दाल की कचौरी
Sarita
10 Oct 2025 6:43 AM IST

x
Urad Dal Kachori : उड़द दाल की जो कचौरी होती है वह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार होती है जिस वजह से यह हर मौके पर बनाई जाती है और सभी इसे एन्जॉय करते हैं. आप इसे कभी भी बना सकते हैं चाहे वह ब्रेकफास्ट हो, शाम की चाय के साथ हो या फिर इवनिंग स्नैक्स के तौर पर. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसकी खुशबू पूरे घर पर फैल जाती है और सभी खुद इसे खाने के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं. जब आप इसे खट्टी-मीठी चटनी के साथ या फिर आलू की सब्जी के साथ खाते हैं तो इसका स्वाद चार गुणा बढ़ जाता है. अगर आप भी अपने घर पर उड़द दाल की कचौरी बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए उसकी सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं|
उड़द दाल की कचौरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मैदा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
घी या तेल – 3 बड़े चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार
उड़द दाल – आधा कप, इसे 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर दरदरा पीस लें
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा चम्मच कसा हुआ
हींग – 1 चुटकी
जीरा – आधा छोटा चम्मच
सौंफ – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच फिलिंग फ्राई करने के लिए
उड़द दाल की कचौरी बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसे हाथों से मसलें ताकि घी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. अंत में इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और सौंफ डालें. जब ये तड़कने लगे तो अदरक और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें. इसके बाद इसमें पिसी हुई उड़द दाल डालें और मीडियम आंच पर चलाते हुए फ्राई करें.
जब दाल हल्का गोल्डन हो जाए तो उसमें मसाले जैसे कि धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर और नमक डालें. इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट तक अच्छे से फ्राई करें जब तक कि दाल से बना मिक्सचर ड्राई न हो जाए और उसमें से खुशबू न आने लगे. इसके बाद गैस बंद करें और ठंडा होने दें.
अब गूंथे हुए आटे की छोटी लोइयां तोड़ें और एक लोई लें और उसे गोल बेलें और बीच में थोड़ा फिलिंग रख लें. अब इसे चारों तरफ से बंद करके हल्के हाथों से बेलें. जब आप इसे बेलें तो इसे काफी ज्यादा पतला न होने दें.
इसके बाद एक कढ़ाई में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें. जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए, तो कचौरी डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
धीमी आंच पर तलने से कचौरी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह पकी हुई बनती है.
आप उड़द दाल कचौरी को गरमागरम आलू की सब्जी, हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोस सकते हैं. आप अगर चाहें तो ऊपर से दही, सेव और मसाले डालकर इसे कचौरी चाट की तरह भी सर्व कर सकते हैं|
TagsUrad DalKachoriक्रिस्पीउड़द दालकचौरीUrad Dal KachoriCrispy Urad Dal Kachori जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





