- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Unique Lipstick :...

x
ये अभिनेत्रियां भी लगा चुकीं हैं काली-नीली लिपस्टिक
Unique Lipstick : हर लड़की के लिए उसका मेकअप काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर सबसे जरूरी मेकअप की बात करें तो लड़कियां कहीं जाते वक्त कुछ लगाएं या ना लगाएं, पर वो कभी लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती हैं। अगर आज के समय की बात करें तो आज-कल लड़कियां न्यूड लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। लिपस्टिक के न्यूड शेड दिखने में भी काफी क्लासी लगते हैं। पर, कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ट्रेंड से हटकर लिपस्टिक के शेड लगाए हैं।
दरअसल, हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला ने ऐसे रंग की लिपस्टिक लगाई, जिस वजह से लोगों ने उनका बेहद मजाक बनाया। इससे पहले कई अभिनेत्रियां बेहद अजीब रंगों की लिपस्टिक लगा चुकी हैं। आज के लेख में हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जिन्होंने लिपस्टिक के मामले में एक नया ट्रेंड सेट किया है। इन अभिनेत्रियों ने काले, नीले रंग की लिपस्टिक को प्राथमिकता दी है। हाल ही में उवर्शी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस की मैचिंग की लिपस्टिक कैरी की थी। ये लिपस्टिक नीले रंग की थी। जिसका लोगों ने काफी मजाक उड़ाया।
अपने फैशन की वजह से पहचाने जानी वालीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार व्हाइट रंग के आउटफिट के साथ नीले रंग की लिपस्टिक लगाई थी। जो देखने में बेहद अजीब लग रही थी।
अपने ड्रैसिंग की वजह से चर्चा में रहने वाली निया ने जब व्हाइट शर्ट के साथ नीली लिपस्टिक कैरी की, तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।
Next Story