लाइफ स्टाइल

Turmeric vegetable: एक बार खाएंगे तो हमेशा याद रहेगा इसका स्वाद

Sarita
13 May 2025 7:58 AM IST
Turmeric vegetable: एक बार खाएंगे तो हमेशा याद रहेगा इसका स्वाद
x
Turmeric vegetable: हल्दी को मसाले के साथ ही सब्जी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अगर अब तक ट्राई नहीं किया है तो हम आपको यह बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करने पर आपकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। घर के हर सदस्य को यह जरूर पसंद आएगी।
सामग्री (Ingredients)
कच्ची हल्दी की गांठें – 1 कटोरी
प्याज – 1
मटर – 1 कप
दही – 1/2 किलो
लहसुन – 5-6 कली
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
काली मिर्च – 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
हरी इलायची – 2-3
हरी मिर्च – 2-3
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
हींग – 1 चुटकी
दालचीनी – 2 टुकड़े
देसी घी – 250 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले हल्दी की गांठे कद्दूकस कर लें। इसके बाद प्याज के बारीक टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस कच्ची हल्दी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद हल्दी को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इसी घी में मटर के दाने डालकर फ्राई करें और निकाल लें। अब मिक्सिंग बाउल में दही डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर अलग रख दें।
- अब बचे हुए घी को दोबारा गरम करते हुए उसमें जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डाल दें। कुछ देर तक मसाले भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई करें।
- जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं। कुछ देर बार दही का मिश्रण डालकर चलाते हुए फ्राई करें।
- दही के मिश्रण और मसालों को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें फ्राइड हल्दी और मटर दाने डाल दें।
- कुछ देर पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें। अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 10 मिनट तक और पकने दें।
- फिर गैस बंद कर हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें। सब्जी को रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें।
Next Story