लाइफ स्टाइल

पैरों में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए करें ये घरेलू उपचार

Rani Sahu
30 May 2024 4:58 AM GMT
पैरों में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए करें ये घरेलू उपचार
x
सूजन: आज कल पैरों में सूजन की समस्या ज्यादातर लोगों को है। ये समस्या आम है, लेकिन इसका घरेलू इलाज कैसे किया जाए, ये शायद ही कोई जनता हो। जानकारों की मानें तो पैरों में सूजन एडिमा की वजह से होती है। इस तरह की समस्या होने की कई वजहें हो सकती हैं। सूजन पैरों के अलावा किसी भी अंग में हो सकती है। अगर सूजन की समस्या काफी समय से है, तो आपको इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ये किसी खतरनाक बीमारी की ओर संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी और दिल की बीमारी शामिल है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बतायेंगे कि सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार क्या है, चलिए जानते हैं।
आइस पैक का करें इस्तेमाल
आपके पैरों में सूजन है, तो आप घर में रखे आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक चलने की वजह से होने वाली सूजन का इलाज आइस पैक बखूबी करता है। इससे पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
ढेर सारा पानी पियें
पानी कम पीना शरीर की ज्यादातर बीमारियों का कारण बनता है। शरीर में पानी की कमी के कारण भी सूजन की समस्या होने लगती है। लेकिन ढेर सारा पानी पीने से सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन है तो दिन में लगभग 8 से 10 ग्लास पानी पीजिये। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा। क्योंकि हाईड्रेशन की कमी से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है।
नमक की मात्रा करें कम
सफ़ेद नमक मुख्य रूप से हर बिमारी की जड़ होता है। अगर आप सादे युक्त नमक का कम सेवन करेंगे तो पैरों की सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही फैटी खाने से भी बचाव करें। पैरों में सूजन किसी को भी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के पैरों में अगर सूजन है तो हमारे बताए हुए घरेलू उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकता है।
Next Story