- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Trendy Lehenga Ideas:...
लाइफ स्टाइल
Trendy Lehenga Ideas: नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है, गरबा नाइट के लिए ऐसे लहंगे तैयार करवाएं
Sarita
4 Sept 2025 9:48 AM IST

x
Trendy Lehenga Ideas: शारदीय नवरात्रि का उत्सव सिर्फ़ पूजा-पाठ और व्रत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह डांडिया और गरबा नाइट्स का भी समय है। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में लोग पारंपरिक संगीत की धुनों में खो जाते हैं।
दरअसल, आजकल बाज़ार में लहंगों के हज़ारों डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जिससे कंफ्यूज होना स्वाभाविक है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के गरबा या फेस्टिव लुक आपके लिए एक बेहतरीन प्रेरणा बन सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ लोकप्रिय अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल आउटफिट्स दिखाएंगे, जिनसे आप कलर, फ़ैब्रिक और स्टाइलिंग आइडियाज़ ले सकती हैं।
नितांशी गोयल:
अगर आप पारंपरिक लहंगा पहनना चाहती हैं तो ऐसा कॉटन फैब्रिक का मल्टीकलर लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप ऐसा लहंगा बनवा रही हैं तो ध्यान रखें कि इसमें घेर अच्छा खासा होना चाहिए। इस तरह के लहंगे में जितना ज्यादा घेर होगा, इसका लुक उतना ही निखरकर आएगा। इसके साथ ज्वेलरी ऑक्सीडाइज ही पहनें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
माधुरी दीक्षित:
इस तरह का लहंगा आपको आसानी से बाजार से लेकर ऑनलाइन मिल जाएगा ऐसे लहंगे काफी आरामदायक होते हैं, इसलिए आप इसे गरबा नाइट में बड़ी सहजता के साथ कैरी कर सकती हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपका लुक शालीनताभरा और खूबसूरत दिखे तो ऐसे लहंगे का चयन करें।
सारा अली खान:
कुछ चटक-मटक सा पहनने का मन है तो इस तरह के लहंगे का चयन करें। ऐसा चटक रंगों वाला लहंगा भी गरबा नाइट के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसे पहनते समय बस दुपट्टे को भी स्टाइल के साथ डालें। इसके साथ ब्लाउज को सारा की तरह ही डोरी वाला बनवाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
शिल्पा शेट्टी:
कुछ अलग और हटकर कैरी करना चाहती हैं तो इस लहंगे का चयन करें। ऐसे लहंगे के साथ यदि आप दुपट्टा नहीं भी डालेंगे तो चलेगा। बस इसके साथ ज्वेलरी सही पहनें और ब्लाउज को ज्यादा डीप न बनवाएं। बस ध्यान रखें कि गरबा नाइट में दुपट्टे के साथ ही आपका लहंगा लुक निखकर सामने आएगा।
तृप्ति डिमरी:
यदि आपको गुलाबी रंग पसंद है तो सिल्क फैब्रिक का ऐसा गुलाबी लहंगा अपने लिए तैयार कराएं। इसे आपको खूब घेर वाला बनाना है। ध्यान रखें कि इसके साथ दुपट्टा शाही अंदाज में डालें। इसके अलावा ऐसे लहंगे के साथ अपना मेकअप हल्का रखते हुए हेयर स्टाइल खास बनाएं। ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
कुछ बोल्ड पहनना है तो नेट का ऐसा लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। ऐसे में ऐसा लहंगा भी आप तैयार कर सकती हैं। ऐसा लहंगा तो आपको बेहद आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। बस इसे स्टाइल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि हर कोई आपको बस देखता ही रह जाए।
Next Story





