- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Tomato Paratha Recipe...
लाइफ स्टाइल
Tomato Paratha Recipe for Breakfast: नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद टमाटर पराठा
Sarita
25 Jun 2025 12:05 PM IST

x
Tomato Paratha Recipe for Breakfast: आज ही टमाटर पराठा ट्राई करें। यह न केवल स्वाद में लजीज होता है बल्कि टमाटर के गुणों से भी भरपूर होता है। टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। टमाटर पराठा नाश्ते के लिए एक बेहतरीन और झटपट बनने वाला विकल्प है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद करते हैं।
हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश हो तो बनाएं टमाटर पराठा:
टमाटर पराठा बनाने की सामग्री :
गेहूं का आटा – 2 कप
टमाटर – 2 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए या बारीक कटे हुए)
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
अजवाइन – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – पराठा सेकने के लिए
जीरा – ½ टीस्पून
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
टमाटर पराठा बनाने की विधि :
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. उसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, जीरा और नमक डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं|
टमाटर में पहले से नमी होती है, इसलिए जरूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथें. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब आटे से मध्यम आकार की लोइयां बनाएं. लोई को बेलन से गोल या अपनी पसंद के आकार में बेलें|
एक तवा गर्म करें और उस पर पराठा रखें. दोनों तरफ थोड़ा तेल या घी लगाकर अच्छे से सेकें जब तक दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
टमाटर पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें|
टमाटर पराठा स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है.
यह बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी परफेक्ट है.
टमाटर की वजह से ये पराठा मुलायम और फ्लेवरफुल बनता है|
Next Story





