लाइफ स्टाइल

आज का हेल्थ टिप्स: स्वस्थ और फिट रहने के लिए नाश्ते में शामिल करें यह चार चीजें

Tulsi Rao
18 Oct 2021 10:06 AM GMT
आज का हेल्थ टिप्स: स्वस्थ और फिट रहने के लिए नाश्ते में शामिल करें यह चार चीजें
x
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और तमाम प्रकार के रोगों से मुक्त रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना जरूरी होता है। इसके लिए सही समय पर सही आहार के चुनाव को बहुत आवश्यक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और तमाम प्रकार के रोगों से मुक्त रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना जरूरी होता है। इसके लिए सही समय पर सही आहार के चुनाव को बहुत आवश्यक माना जाता है। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को अपने दिन की शुरुआत सबसे पौष्टिक आहार के साथ करनी चाहिए, सुबह का नाश्ता जितना स्वास्थ्यवर्धक रहेगा सेहत के लिए उसका उतना ही लाभ है। आहार में कई प्रकार के फल, दलिया, दूध और अंडों को शामिल करना इसका बेहतर विकल्प माना जाता है। नाश्ते में प्रोटीन, विटामिन्स और तमाम तरह के खनिजों की मात्रा को समायोजित करना फायदेमंद माना जाता है।

अक्सर देखने को मिलता है कि लोग सुबह के नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, इसको लेकर बहुत भ्रमित रहते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में विशेषज्ञों द्वारा सुझाए ऐसे ही चार चीजों के बारे में जानते हैं जिनको नाश्ते में शामिल करके सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
अंडे
अंडों को सेहत के लिहाजे से बेहद फायदेमंद आहार माना जाता है। इसे नाश्ते में शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि नाश्ते में अंडे खाने से पेट भरा हुआ रहता है जिससे भोजन से कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। इतना ही नहीं अंडे में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में
भी मदद करते हैं। अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिन्हें मोतियाबिंद और नेत्र के अन्य
कॉफी
अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक अद्भुत पेय है। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो मूड को सही रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में सहायक होता है। 41 अध्ययनों के विश्लेषण में वैज्ञानिकों ने पाया कि प्रति दिन 38-400 मिलीग्राम की मात्रा में कैफीन का सेवन सेहत के कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है, हालांकि इसकी अधिक मात्रा को नुकसानदायक भी माना जाता है।
चिया सीड
चिया सीड बेहद पौष्टिक और फाइबर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि 28 ग्राम चिया सीड्स से 11 ग्राम फाइबर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, चिया सीड में फाइबर का एक हिस्सा चिपचिपा फाइबर होता है, जो पानी को अवशोषित करने के साथ पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक माना जाता है।
मौसमी फल
नाश्ते में मौसमी फलों को शामिल करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। सभी प्रकार के फलों में विटामिन, पोटेशियम, फाइबर के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। खट्टे फल, विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा फलों में फाइबर और पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिसे सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।


Next Story