लाइफ स्टाइल

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए बनाए नारियल मखाने का लड्डू, रेसिपी

Apurva Srivastav
26 April 2024 8:22 AM GMT
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए बनाए नारियल मखाने का लड्डू, रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में कुछ चीजें खाने और कुछ न खाने की सलाह देते देखा होगा। सर्दियों में भी दादी-नानी कभी लड्डू तो कभी कुछ और चीजें बनाकर, मौसम से लड़ने की ताकत देती हैं। इसी तरह, आम जिंदगी में होने वाली छोटी-बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी कई घरेलू नुस्खे हमारे घरों में पीढ़ियों से आजमाए जाते रहे हैं। गर्मी के मौसम में अक्सर, थकान, कमजोरी और हीट वेव की वजह से चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए, आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। बस नानी मां के बताए इस खास लड्डू को खाना है। आज 'दिल से इंडियन' में आपको बताते हैं, मखाने और नारियल से बनने वाले इस खास लड्डू के बारे में, जो गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए खाएं नारियल और मखाने का लड्डू
मखाने में फाइबर अधिक होता है। यह गर्मियों में कब्ज दूर करता है और पाचन दुरुस्त करता है।
मखाने की तासीर ठंडी होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स होते हैं।
इससे शरीर को ठंडक और ताकत मिलती है। साथ ही, वजन भी कम होता है।
भीगे हुए काजू और बादाम गर्मी के मौसम में भी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है।
नारियल की तासीर भी ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडक देता है। इससे पेट की गर्मी भी दूरहोती है।
नारियल, खून की कमी को दूर करता है, जो कमजोरी का एक मुख्य कारण है।
खजूर, कब्ज दूर करने और शरीर को ताकत देने के लिए फायदेमंद है।
कैसे तैयार करें मखाने, मगज और नारियल का लड्डू?
सामग्री
नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 100 ग्राम
मखाने- 50 ग्राम
काजू- चौथाई कप
बादाम- चौथाई कप
गेहूं का आटा- 200 ग्राम
मगज- 10 ग्राम
खसखस-20 ग्राम
खजूर- 8-10
विधि
कढ़ाई में घी गर्म करें।
घी में आटे को भून लें।
अब सभी मेवों को बारीक पीस लें।
आपको मेवो को भिगोकर उन्हें पीसना है।
उनके छिलके को निकाल दें जिससे उनकी तासीर गर्म न रहे।
आटा भुनने के बाद उसमें सभी मेवे और नारियल मिला दें।
बीज निकालने के बाद खजूर को पीस लें और उसका पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को गुनगुने मिक्चर में मिलाएं और इसके लड्डू बना लें।
इसे रोज 1 खाएं।
Next Story