लाइफ स्टाइल

गाल और गर्दन की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए करें ये फेस योगा, झुर्रियां हो जाएंगी कम

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 7:57 AM GMT
गाल और गर्दन की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए करें ये फेस योगा, झुर्रियां हो जाएंगी कम
x
झुर्रियां हो जाएंगी कम
चेहरा हमारी पर्सनैलिटी का आईना होता है। कई बार दिक्कत यह होती है कि शरीर तो पतला हो जाता है, लेकिन चेहरे पर फैट जरूरत से ज्यादा आ जाता है। ऐसी स्थिति में नॉर्मल एक्सरसाइज से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। हमें चेहरे को स्लिम करना है, तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। पहली तो ये कि हमेशा टार्गेट एरिया से जुड़ी एक्सरसाइज करना सही होता है और दूसरा ये कि एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट भी जरूरी है। चेहरे पर अगर गलत तरीके की एक्सरसाइज कर ली जाए, तो इससे झुर्रियां पड़ने की गुंजाइश भी रहती है।
चेहरे का टोन्ड शेप कई बार आपके ओवरऑल लुक को स्लिम दिखाता है। इसके साथ ही चेहरे पर अगर फैट कम होगा, तो झुर्रियां भी कम पड़ेंगी।
की फाउंडर और क्रिएटर फुमिको ताकात्सु इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक ऐसी ट्रिक बताई है जिससे आप अपने फेस का फैट काफी हद तक कम कर सकती हैं। यह ट्रिक खासतौर पर गालों और गर्दन के जिद्दी फैट पर काम करती है।
शब्द से रिलीज करें मसल टेंशन और पतला करें फेस
फुमिको ताकात्सु के अनुसार फेस योगा करने से पहले अगर आप फेस का वार्म अप कर लेंगी, तो यह बेहतर होगा। यह ठीक वैसा ही है जैसे आप कोई एक्सरसाइज करने से पहले शरीर की स्ट्रेचिंग करती हैं।
चेहरे के योगा को जंपस्टार्ट करने के लिए आप WOW पोज अपना सकती हैं।
क्या करें?
पूरा मुंह खोलकर जोर-जोर से WOW बोलें। ध्यान रखें कि आपको चेहरे के सभी मसल्स पर जोर देना है।
आपको मुंह जितना हो सके उतना खोलना है।
इसे 10 बार रिपीट करें और 30 से 60 सेकंड रेस्ट करके फिर दो सेट करें।
इसके फायदे-
बार-बार WOW बोलने से चेहरे की टेंशन रिलीज होती है और फेस मसल्स का स्ट्रेस कम होता है।
इससे आपका मूड बेहतर होता है।
यह तीन आसान स्टेप्स में किया जा सकता है।
यह एक्सरसाइज सभी मिड लेवल फेस मसल्स को एक्टिवेट कर देता है। ⁠
डबल चिन और गालों की चर्बी को कम करने के लिए फेस योगा
एक बार आपने वार्म अप कर लिया तो अब बारी आती है गालों और गर्दन का फैट कम करने की। इसके लिए हम अपने चेहरे की उन मसल्स को टोन करेंगे जिनके जरिए आप हंसती हैं और गर्दन का मूवमेंट होता है। इसके लिए आपको ज्यादा काम अपनी जीभ से करना है।
क्या करें?
सबसे पहले कंधे सीधे करके बैठ जाएं।
इसके बाद आप अपनी गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं। इसे 90 डिग्री के एंगल में ही रखना है जैसे आप छत को निहार रही हों।
इसके बाद आपको अपनी जुबान बाहर निकालनी है और उसे 5 सेकंड सीधे ही रखना है, 5 सेकंड बाद इसे राइट साइड में शिफ्ट करना है और फिर 5 सेकंड होल्ड करना है। इसके बाद, लेफ्ट साइड में जुबान को शिफ्ट करना है और 5 सेकंड होल्ड करना है।
इसके बाद धीरे से सिर को वापस अपनी जगह पर लाना है और फिर रिलैक्स करना है।
आप चाहें तो 1 - 1 मिनट के अंतराल से इस एक्सरसाइज के दो सेट्स और कर सकती हैं।
इस एक्सरसाइज को रोजाना करना है और आप धीरे-धीरे देखेंगी कि आपके चेहरे का फैट काफी हद तक कम हो रहा है।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस तरह की एक्सरसाइज के दौरान पॉश्चर सही रहना चाहिए। अगर आपके कंधे झुके हुए हैं या फिर गर्दन ठीक तरह से सीधे नहीं है, तो इसका असर नहीं दिखेगा और आपको बैक पेन की समस्या भी हो सकती है। अगर पहले से ही स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको ध्यान रखना है कि एक बार डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस तरह की कोई एक्सरसाइज करें। कई बार गर्दन को पीछे ले जाने से विटिलिगो आदि के मरीजों को भी बहुत समस्या होती है। ऐसे केस में भी आपको बिना डॉक्टरी परामर्श के किसी भी तरह का योगा नहीं करना है।
फेस योगा जादू की तरह नहीं होता है कि एक-दो बार में ही असर करने लगे। असर तब दिखेंगे जब आप रेगुलर इस तरह की एक्सरसाइज करेंगी। इसलिए अपने रूटीन को बनाना बहुत जरूरी है। दिन के 10 मिनट देने पर भी कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story