लाइफ स्टाइल

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाने में इन चीजों को भी शामिल करें

Kajal Dubey
15 Aug 2021 3:43 AM IST
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाने में इन चीजों को भी  शामिल करें
x
कोलेस्ट्रॉल शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। इसका उत्सर्जन लिवर में होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोलेस्ट्रॉल शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। इसका उत्सर्जन लिवर में होता है। यह एक प्रकार वसा है, जो हार्मोन और विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में मदद करता है। विशेषज्ञों की मानें तो स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। इससे अधिक होने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दें। वहीं, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें। साथ ही बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

सूरजमुखी के बीज के सेवन करें

सूरजमुखी को अंग्रेजी में सनफ्लॉवर कहा जाता है। इसके बीज में एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल डायबिटीज, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक मुठ्ठी सूरजमूखी के बीज का सेवन जरूर करें।

विटामिन-सी का सेवन करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में संतरे, नींबू, अंगूर, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, लाल मिर्च और स्प्राउट्स को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

फली का सेवन करें

एक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि बढ़ते कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में ग्वार फली अहम भूमिका निभा सकती है। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही ग्वार फली बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके लिए अपनी डाइट में ग्वार फली को जरूर शामिल करें।

रिसर्च गेट पर प्रकाशित एक लेख में बेसन के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो बेसन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए बरसात के दिनों में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के बेसन के पकौड़े, कढ़ी को डाइट में जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Next Story