लाइफ स्टाइल

Health अच्छा रखने के लिए दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें

Sanjna Verma
15 July 2024 7:40 AM GMT
Health अच्छा रखने के लिए दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें
x
Health Care: दूध से बना दही पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है, सेहत के लिए कइ्र प्रकार से फायदेमंद है। इसे India से लेकर कई देशों में तक में काफी पसंद किया जाता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी2, विटामिन बी12, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है, क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। दही के सेवन के कई फायदे हैं। लेकिन सादा दही बहुत कम लोग खाते हैं, इसलिए काफी लोग इसमें चीनी मिलाते हैं, जो हेल्दी दही के पोषक तत्वों को बिगाड़ देता है। दही में फलवेर के लिए आप फल, चिया सीड्स और करी पत्ते का छोक, कुछ ऐसी चीजें मिलाए जिससे दही के फायदे दोगुने हो जाएं। आइए जानते हैं कि दही में फ्लेवर बढ़ाने के साथ उसे हेल्दी बनाने के लिए क्या मिक्स करें।
-जीरा वजन कम करने में मदद करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। जीरा दही में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से पाचन में सुधार होता है और भूख बढ़ती है।
-गुड़ की शरीर को फायदे देता है। दही में गुड़ मिलाकर खाने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। गुड़ का सेवन एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव मिलता है।
-दही में सूखे मेवे मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और ऊर्जा मिलती है। यह खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं।
-ताजे फल जैसे कि केला, जामुन, या Papaya Yogurt में मिलाकर खाने से दही का पोषण तत्व भी बढ़ जाता है। इससे शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स की कमी दूर होती है।
-एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ता भी दही में छौंक लगाकर मिक्स किया जा सकता है, साथ में थोडा सा नमक भी। करी पत्ता डायबिटीज को कंट्रोल भी करता है।
Next Story