लाइफ स्टाइल

Belly Fat से छुटकारा पाने के लिए तिल-अलसी का ऐसे करे इस्तेमाल

Sanjna Verma
5 Aug 2024 2:52 PM GMT
Belly Fat से छुटकारा पाने के लिए तिल-अलसी का ऐसे करे इस्तेमाल
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है पेट की चर्बी कम करना। पेट की चर्बी कम करना आसान नहीं है। इसके लिए शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ अपने आहार में कुछ वजन घटाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना भी जरूरी है। अपने आहार में ऐसे सुपरफूड्स शामिल करें, जो पेट की चर्बी कम करने में आपकी मदद करें। शोध बताते हैं कि दो बीज तिल और अलसी वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर तिल
तिल पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक सहित एसेंशियल विटामिन और मिनरल का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। ये पोषक तत्व समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये शरीर के बेहतर कामकाज को सुनिश्चित करके अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने के प्रयासों में मदद कर सकते हैं।
कैसे घटाता है वजन
तिल हाई फाइबर और हाई कैलोरी वाला होता है। फाइबर और प्रोटीन तृप्ति की भावना को बढ़ा कर समग्र कैलोरी सेवन को कम करता है। तिल खाने से कम भूख लगती है और कैलोरी सेवन को नियंत्रित किया जाता है। इससे बेली फैट कम करने में मदद मिलती है। तिल
mono-and polyunsaturated
हेल्दी फैट का स्रोत है।
ये फैट हार्ट हेल्दी होने के साथ-साथ वजन प्रबंधन में भी मदद कर सकते हैं। हेल्दी फैट शरीर में संग्रहीत वसा के टूटने को भी बढ़ावा देता है। तिल के विभिन्न यौगिक मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर अधिक कुशलता से कैलोरी जलाता है। यह ब्लड शुगर रेगुलेशन में मदद कर ज्यादा खाने की संभावना को कम करता है।
अल्फा-लिनोलेनिक एसिड वाला अलसी
अलसी अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह एक प्रकार का ओमेगा-3 फैटी एसिड है। यह हार्ट को हेल्दी रखता है और वजन कम करने में मदद करता है। फ्लेवोन सी- और फ्लेवोन ओ-ग्लाइकोसाइड्स अलसी के बीजों में पाए जाने वाले प्रमुख फ्लेवोनोइड हैं। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम और बहुत कम मात्रा में सोडियम भी होता है।
कैसे कम करता है वजन
अलसी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, कार्ब्स कम होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड भूख दबाने के लिए जाना जाता है। यह वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है। कैलोरी में कम और फाइबर तथा प्रोटीन की अधिकता इसे तृप्ति प्रदान करने वाला फ़ूड बनाती है। एंटीऑक्सीडेंट वाले अलसी में लिगनेन पाया जाता है। यह शरीर में वसा जलने पर कोशिकाओं के कार्य में सुधार करता है।
वजन घटाने के लिए अलसी का तेल
वेट लॉस में अलसी का तेल भी अलसी जितना ही प्रभावी है। इसमें पाचन तंत्र को बढ़ावा देने की क्षमता होती है। अलसी का तेल एक प्राकृतिक Laxatives है, जो कब्ज दूर करता है। यह बड़ी आंत को चिकनाई देता है। इससे शरीर से टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन होता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
-वजन घटाने के लिए इन तरीकों से किया जा सकता है तिल और अलसी का प्रयोग
-सुबह की शुरुआत के लिए स्मूदी या शेक में एक या दो चम्मच तिल और अलसी मिला सकती हैं।
-कुकीज़, पैनकेक, मफिन, ब्रेड के लिए तिल और अलसी सबसे बढ़िया है। बराबर मात्रा में तिल और अलसी को पीसने के बाद इसे होल ग्रेन आटे के साथ मिक्स कर लें और बेक कर लें।
-सलाद और भुनी हुई सब्जियों पर भुने हुए तिल और अलसी को छिड़का जा सकता है। तिल या अलसी का तेल भी स्प्रिंकल किया जा सकता है।
-पॉपकॉर्न पर थोड़ी सी भुनी हुई अलसी और तिल छिड़का जा सकता है। पिसी हुई अलसी या पिसे हुए तिल को स्पाइस और हर्ब के साथ मिला कर स्नैक्स बनाने में किया जा सकता है।
-इन दोनों को भूनकर काली मिर्च, काला नमक, एक स्पून लेमन जूस के साथ पीसकर चटनी का भी मजा लिया जा सकता है।
Next Story