लाइफ स्टाइल

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन डिटॉक्स चाय का करें सेवन, जानें कैसे बनाएं

Renuka Sahu
19 Aug 2021 6:27 AM GMT
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन डिटॉक्स चाय का करें सेवन, जानें कैसे बनाएं
x

फाइल फोटो 

आप चाय या कॉफी तो रोज पीते होंगे लेकिन क्या आपने कभी डिटॉक्स चाय का सेवन किया है?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आप चाय या कॉफी तो रोज पीते होंगे लेकिन क्या आपने कभी डिटॉक्स चाय का सेवन किया है? अगर नहीं, तो आपको सप्ताह में दो दिन डिटॉक्स चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। डिटॉक्स टी पीने से न सिर्फ शरीर डिटॉक्स होता है बल्कि इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं डिटॉक्स टी।

घर में ऐसे बनाएं डीटॉक्स चाय
एक बर्तन में 2 कप पानी लें और उसे उबलने दें। इसके बाद इसमें आधा इंच अदरक, दालचीनी का छोटा टुकड़ा या एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर, थोड़ा सा गुड़, आधा चम्मच तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच सूखा ओरिगैनो, 3 काली मिर्च, 2 इलायची कुटी हुई, एक चौथाई चम्मच सौंफ, चुटकी भर अजवाइन, एक चौथाई चम्मच जीरा, लहसुन की 1-2 कली- इन सभी साम्रगियों को उबले पानी में डालें और करीब 10 मिनट तक इन सारी चीजों को धीमी आंच पर पानी में अच्छी तरह से मिक्स होने दें। फिर गैस बंद कर दें और चाय को कप में छान लें। इस चाय का फायदा तब ही है जब आप इसे गर्म-गर्म पिएं।
इसे पीने के फायदे-
इसे पीने पाचक अग्नि बढ़ती है।
रोजाना सेवन से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है।
ये हर्बल टी हमारे सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करती है। ऊतकों से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालती है।
सूजन और गैस की समस्या से बचाव करती है।
मासिक धर्म की अनियमितताओं को दूर करती है और पीएमएस के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से राहत दिलाती है।
फेफड़ों में जमाव को दूर करती है।
नसों को शांत करती है।
शरीर की सभी प्रॉब्लम्स को बैलेंस रखती है।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पिएं।


Next Story