लाइफ स्टाइल

जांघों की चर्बी को कम करने के लिए वरदान है ये Exercise

Sanjna Verma
12 Aug 2024 12:52 PM GMT
जांघों की चर्बी को कम करने के लिए वरदान है ये Exercise
x
Exercise for Health: ज्यादातर लोग बाहर निकली तोंद के अलावा जांघों की लटकती चर्बी से परेशान हैं। जांघ के अंदरूनी हिस्से की चर्बी से पैदल चलने पर मुश्किल हो सकती है। कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि चलने पर हैवी जांघों की वजह से रैशेज आ जाते हैं। जांघों के अंदर की लटकती चर्बी से परेशान हैं तो इसे कम करने के लिए exercise जरूरी है। यहां जानिए 3 एक्सरसाइज के बारे में जिसे करने के बाद आप घर पर आसानी से जांघों की चर्बी को कम कर सकते हैं।
लाइंग साइकिलिंग
ये भी एक इफेक्टिव एक्सरसाइज है, जिसे आप बिस्तर पर लेटकर भी कर सकते हैं। इसके लिए बस सीधा लेट जाएं। फिर पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर घुटने से मोड़कर सीधा कर लें। अब अपने दोनों पैरों को आगे-पीछे करते हुए साइकिल की तरह चलाएं। ध्यान रखें अपनी पीठ को कमर से सटाकर रखने की कोशिश करें। इस एक्‍सरसाइज को कम से कम 20 के सेट में 3 बार करें।
फ्रॉग जंप
अपनी अंदरूनी जांघों को कम करने के लिए फ्रॉग जंप कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। फिर जमीन पर बैठ जाएं और अपने हाथों को अपने सामने रखें। अब मेंढक की
तरह
ऊपर और आगे की ओर कूदें। जैसे ही आप उतरें, अपने घुटनों को मोड़ें और अपने कूल्हों पर बैठें। इसे कम से कम 10 बार दोहराएं।
कर्टसी लंजेस
थाई कम करने के लिए कर्टसी लंजेस भी एक बेहतरीन exercise है। इसे करने के लिए अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई पर फैलाकर सीधे खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे अपने बाएं पैर को पीछे दाईं ओर ले जाएं ताकि आपकी जांघें एक क्रॉस बन जाएं। अब अपनी हथेलियों को एक साथ जोड़ते हुए दोनों घुटनों को मोड़ें। इसे अपने दाहिने पैर से भी दोहराएं। इस एक्सरसाइज को 10 बार दोहराएं और इसके 2 सेट करें
Next Story