लाइफ स्टाइल

फाइबर से भरपूर ये आहार करेंगे डायबिटीज को नियंत्रित

Kiran
4 July 2023 3:27 PM GMT
फाइबर से भरपूर ये आहार करेंगे डायबिटीज को नियंत्रित
x
आज के समय में डायबिटीज एक बड़ी परेशानी बनता नजर आ रहा हैं जिसमें ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना जरूरी होता हैं ताकि सेहत बनी रहे। ऐसे में आपका खानपान आपका बड़ा साथी बनता हैं। इसके लिए अपने आहार में फाइबर फ़ूड को शामिल करना जरूरी होता हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने के साथ ही कई अन्य घातक बिमारियों से भी बचाव करता हैं। तो आइये जानते हैं कौनसे आहार डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार साबित होंगे।
- डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में ओट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। ओट्स ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। आप ओट्स को नाश्ते में ले सकते हैं। ओट्स का डोसा या उत्तपम भी बनाकर खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।
- आप सेब और नाशपाती को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। सेब और नाशपाती में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। 100 ग्राम सेब में 2।4 ग्राम फाइबर और 100 ग्राम नाशपाती में 3।1 ग्राम फाइबर होता है। दरअसल फाइबर दो प्रकार का होता है जिसमें से एक घुलने वाला और दूसरा न घुलने वाला होता है। फाइबर आसानी से पच जाता है जिसकी वजह से यह इंसान के पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप अपनी डाइट में फाइबर नहीं लेते तो आपको कब्ज हो सकती है।
- अगर आपको डायबिटीज को नियंत्रित रखना है तो आप अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करें। ब्रोकली में विटामिन-सी के साथ ही कैल्शियम और फाइबर की मात्रा भी होती है। आप ब्रोकली को सब्जी और सलाद के तौर पर ले सकते हैं। ब्रोकली के साथ ही आप दालों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन के साथ ही फाइबर की मात्रा भी होती है।
Next Story