लाइफ स्टाइल

फेफड़ों को स्वस्थ बनातें है ये आहार

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 1:45 PM GMT
फेफड़ों को स्वस्थ बनातें है ये आहार
x
बनातें है ये आहार
आज के जमाने में लोगो के लिए सेहत का ध्यान रखना उतना जरुरी नहीं है, जितना कि पैसा कमाना जरुरी है। पर वो कहते है, न कि अच्छी सेहत ही जीवन का वास्तविक धन है। वैसे आज कल लोग अच्छी सेहत पाने के लिए एक्सरसाइज, जिम में पसीना बहाना, लाइफ स्टाइल में बदलाव करना और खाने पीने में पौष्टिक तत्वों को शामिल करना आदि सब करते है। दरअसल इम्युनिटी बढ़ाने और रोगो से लड़ने के लिए इन सब चीजों की जरूरत तो पड़ती ही है। फेफड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इंसान हर रोज करीब 20 हजार बार सांस लेता है और हर सांस के साथ जितनी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के अंदर पहुंचती है, शरीर उतना ही सेहतमंद बना रहता है। इसके लिए जरूरी है कि फेफड़े स्वस्थ रहें। बेहतर खान-पान से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है। बहुत से चीजें ऐसी है जिनके सेवन से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।
मुनक्का : मुनक्का के ताजे और साफ 15 दाने रात में 150 मिलीलिटर पानी में भिगो दें। सुबह बीज निकालकर फेंक दें। गूदे को खूब अच्छी तरह चबा-चबाकर खायें। बचे हुए पानी को पी लें। एक महीने तक इसका सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं।
पानी : फेफड़ों की सेहत के लिए यह बहुत जरूरी होता है। पानी से फेफड़े हाइड्रेट (गीले) बने रहते और फेफड़ों की गंदगी इसी गीलेपन की वजह से बाहर निकल पाती है और फेफड़े सेहतमंद बने रहते हैं।
अंगूर : अंगूर फेफड़े के सभी प्रकार के रोगों को दूर रखता है। खांसी और दमे जैसी बीमारियों में अंगूर कासेवन बहुत फायदा पहुंचाता है। हां अगर आपको डायबिटीज है तो इसका अधिक सेवन न करें।
लहसुन-प्याज : इसमें एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है। ये सूजन व जलन कम करता है और संक्रमण से निपटने में मदद करता है। ये फेफड़ों में घुसे प्रदूषक कणों को खत्म कर देता है। अस्थमा में लहसुन का सेवन लाभकारी होता है। लंग कैंसर में भी ये गुणकारी होता है।
अंजीर : फेफड़े की परेशानियों को दूर करने में अंजीर काफी मदद करती है। 5 अंजीर को एक गिलास पानी में उबाल लीजिये। दिन में दो बार इसका सेवन करने से फेफड़ों की गंदगी साफ होती है और उन्हें शक्ति मिलती है।
गोभी : पत्ता गोभी, फूल गोभी और खासकर ब्रोकली से फेफड़ों के कैंसर का खतरा घटकर आधा रह जाता है। इन सभी में क्लोरोफिल पाया जाता है जो खून बनाने और इसे साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
अदरक : इसमें ऎसे एंटी इनफ्लैमेट्री गुण होते हैं जो सूजन, जलन जैसी दिक्कतों को दूर करते हैं। साथ ही ये फेफड़ों में घुसे प्रदूषक तत्वों को शरीर से बाहर कर हमें निरोगी बनाता है।
तुलसी : तुलसी के सूखे पत्ते, कत्था, कपूर और इलायची समान मात्रा में ले लीजिए। इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर बराबर मात्रा में पीस लें। इस मिश्रण की चुटकी भर मात्रा दिन में दो बार खायें। इससे फेफड़ों में जमा कफ निकल जाता है।
Next Story