लाइफ स्टाइल

पीरियड्स के दौरान ये गलतियां पड़ सकती है भारी

Khushboo Dhruw
11 Jan 2023 1:07 PM GMT
पीरियड्स के दौरान ये गलतियां पड़ सकती है भारी
x
पीरियड्स के दौरान भूलकर भी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि जूस में शुगर और नमक की मात्रा ज्यादा होती है

महिलाओं के जीवन में पीरियड्स यानि कि मासिक धर्म हर महीने होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है। इस दौरान महिलाएं और लड़कियां काफी ज्यादा मूडी हो जाती हैं साथ ही सिरदर्द, बदनदर्द, ब्लीडिग, सही से नींद ना आना और कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस दौरान कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिनको दर्द का अहसास तक नहीं होता तो कुछ महिलाओं के लिए पेट में हर समय ऐंठन और दर्द रहता है। महीने के 5 दिन पहाड़ जैसे लगते हैं। इस दौरान महिलाएं चिड़चिड़ापन की शिकार हो जाती हैं। महिलाओं का ना तो किसी भी काम में मन लगता है और ना ही वह सुकुन महसूस कर पाती हैं। इस समय में लड़कियां रेस्ट करना ज्यादा पसंद करती हैं।इस समय महिलाएं जानकारी के आभाव से कुछ गलतियां भी कर बैठती हैं जो कि उन्हें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए तो आइए आपको बताते हैं उन गलतियों के बारे में जिनका ध्यान रखकर आप सभी ध्यान रख सकती हैं।


पीरियड्स के दौरान भूलकर भी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि जूस में शुगर और नमक की मात्रा ज्यादा होती है और न्यूट्रीशन ना के बराबर होता है, जिसकी वजह से दर्द की समस्या और ज्यादा बढ़ने की संभावना हो जाती है। इसके अलावा इससे सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करे कि पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से बचें।


चाय-कॉफी/कोल्ड कॉफी को ना करें
हम सब जानते हैं कि चाय-कॉफी और कोल्ड कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है और यह शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में इस दौरान चाय-कॉफी और कोल्ड कॉपी का सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्ड कॉफी तो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली चीज है। इसमें आइस मिलाकर सेवन करने से पीरियड्स में दर्द बढ़ने की आशंका ज्यादा होती है। लिहाजा पीरियड्स के समय चाय, कॉफी या कोल्ड कॉफी से बचना चाहिए।

हीटिंग पैड का इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान पेट में होने दर्द से राहत पाने के लिए कई सारी महिलाएं हीटिंग पैड और हीटिंग बॉटल्स का इस्तेमाल करती हैं जो नो डाउट आराम देता है, लेकिन बहुत ज्यादा देर तक इसका इस्तेमाल दूसरी तकलीफों की भी वजह बन सकता है। गर्माहट पाते ही पेट के निचले हिस्से के टिश्यूज सॉफ्ट हो जाते हैं, लेकिन गर्माहट का एहसास कम होते ही यह फिर से हार्ड हो जाते हैं, जिससे ऐंठन की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

एलोपैथी दवा खाने से बचे
पीरियड्स के दौरान लड़कियां और महिलाएं दवा का भी सेवन करती हैं, यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लेनी चाहिए अन्यथा इसके कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

इन चीजों को करे बाय-बाय
चिप्स और तली हुई चीजें पीरियड्स में दर्द को बढ़ाने वाली साबित होती हैं। इन चीजों के सेवन करने से भी बचे।


Next Story