- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जम्मू कश्मीर की...
लाइफ स्टाइल
जम्मू कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगाते है ये शिकारे
Apurva Srivastav
8 April 2024 4:14 AM GMT
![जम्मू कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगाते है ये शिकारे जम्मू कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगाते है ये शिकारे](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/08/3653845-untitled-31-copy.webp)
x
लाइफस्टाइल : अगर किसी से पूछा जाएगा की भारत में जन्नत कहां मौजूद है तो कोई भी जम्मू कश्मीर का नाम लेगा। ये एक ऐसी जगह है जिसकी खूबसूरती सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रचलित है। इसकी खूबसूरती ने ही इसे धरती का स्वर्ग बनाया है।
जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम जैसी कई जगह है, जो यहां की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। आपने इन सभी जगहों के बारे में सुना होगा। यहां पर कई सारी घाटियां भी हैं, जो पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको यहां की एक प्रसिद्ध घाटी के बारे में बताते हैं।
जरूर घूमें Baltal Valley
जम्मू कश्मीर की बालटाल वैली समुद्र तट से 2 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर मौजूद है। इसके किनारे पर सिंधी नदी भी मौजूद है। इस खूबसूरत जगह की श्रीनगर से दूरी 93 किमी और सोनमर्ग से दूरी 15 किमी है।
कब जाएं बालटाल घाटी
अगर आप जन्नत में बसी ये खूबसूरत जगह घूमना चाहते हैं तो आपको अप्रैल से अक्टूबर के बीच यहां जाना चाहिए। मानसून के समय भी इस जगह को एक्सप्लोर किया जा सकता है। बर्फबारी के दौरान ये जगह पूरी तरह से बर्फ से ढंक जाती है।
क्या है खासियत
बालटाल की खासियत यहां के खूबसूरत नजारे, ऊंचे ऊंचे पहाड़, घास के मैदान हैं।
यहां कई सारे मनमोहक झरने और झील भी मौजूद हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
जो यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं, उन्हें यहीं से गुजरना होता है। ये खूबसूरत जगह उनका दिल जीत लेती है।
कैसे पहुंचे
बालटाल घाटी बहुत ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। देश के किसी भी हिस्से से श्रीनगर होते हुए यहां पहुंचा जा सकता है। यहां से श्रीनगर हवाई अड्डे की दूरी 105 किमी है। यहां से टैक्सी या कैब लेकर बालटाल घाटी पहुंचा जा सकता है।
Tagsजम्मू कश्मीरखूबसूरतीशिकारेjammu and kashmirbeautyshikaraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Apurva Srivastav Apurva Srivastav](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Apurva Srivastav
Next Story