लाइफ स्टाइल

आंखों के लिए सुपरफूड का काम करते हैं ये आहार, सेवन से बढ़ेगी रोशनी

SANTOSI TANDI
2 April 2024 10:01 AM GMT
आंखों के लिए सुपरफूड का काम करते हैं ये आहार, सेवन से बढ़ेगी रोशनी
x
आंखें शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा हैं जिसकी सेहत में बरती गई लापरवाही आपको बहुत भारी पड़ सकती हैं। जी हां, आजकल देखने को मिलता हैं कि बच्चों की आंखें भी जल्दी खराब होने लगी हैं और कईयों की आंखों पर चश्मा चढ़ गया हैं। इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल जिम्मेदार होती है। लोग आजकल घंटों लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन देखते रहते हैं, यह उसका ही दुष्परिणाम हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन से भरपूर आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए जो आंखों के लिए लाभदायी साबित हो। हम आपको ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
मछली
फिश का सेवन करने से आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा काफी होती है। ओमेगा -3 के सबसे फायदेमंद स्तर वाली मछलियां टूना, सैल्मन, ट्राउट, छोटी समुद्री मछली, सार्डिन और हिलसा हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मछली का तेल आंखों की ड्राइनेस दूर कर सकता है।
आंवला
आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवला को खाली पेट या मरब्बा के रूप में खा सकते है। इसमें विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंवला सिर्फ आंखों के लिए नहीं, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल स्किन और बालों में भी कर सकते हैं।
इलायची
इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
आड़ू
साधारण से दिखने वाला ये फल बीटा-कैरोटीन से भरा होता है, जो आपकी आंखों को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। आड़ू में जिंक, कॉपर, विटामिन सी और ई जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सब साथ मिलकर आंखों के रेटिना को होने वाली क्षति को रोकने में मदद करती है।
खट्टे फल
खट्टे फल आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन ई की तरह विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। आप अपनी डाइट में नींबू, संतरे, पके फल शामिल कर सकते हैं।
गाजर
गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
Next Story