लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए फायदे मंद है ये देसी फूड्स, जाने सेवन करने का सही तरीका

Tulsi Rao
5 Sep 2021 9:20 AM GMT
सेहत के लिए फायदे मंद है ये देसी फूड्स, जाने सेवन करने का सही तरीका
x
देशभर में पोहा बेहद पॉपुलर है। फिर चाहे उत्तर हो या दक्षिण पूरब हो या पश्चिम। हर जगह लोग दिन की शुरुआत पोहा से करना पसंद करते हैं। पोहा की गिनती संतुलित आहार में की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। कई लोग नाश्ते में भी चाय पीते हैं। चाय में कैफीन पाया जाता है, जिससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर सुबह में खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए। डॉक्टर्स हमेशा ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। वहीं, दिन की शुरुआत चाय से नहीं, बल्कि हेल्दी ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में ये देसी फूड्स शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

ढोकला खाएं
यह एक प्रसिद्ध गुजराती व्यंजन है। यह बेसन, हल्दी, करी पत्ता, हींग आदि चीजों से बनाया जाता है। इसकी गिनती सात्विक भोजन में की जाती है। डॉक्टर्स भी सेहतमंद रहने के लिए सुबह के नाश्ते में ढोकला खाने की सलाह देते हैं। खासकर बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए यह उत्तम नाश्ता है। ढोकला वजन घटाने में सहायक होता है।
तिल के लड्डू
तिल का लड्डू सेहत के लिए दवा समान है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। तिल के लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसमें एंटी कैंसर के गुण भी मौजूद होते हैं। सर्दियों के दिनों में तिल के लड्डू अधिक खाए जाते हैं। हालांकि, आप हर मौसम में सेहतमंद रहने के लिए तिल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
पोहा खाएं
देशभर में पोहा बेहद पॉपुलर है। फिर चाहे उत्तर हो या दक्षिण, पूरब हो या पश्चिम। हर जगह लोग दिन की शुरुआत पोहा से करना पसंद करते हैं। पोहा की गिनती संतुलित आहार में की जाती है। आप मूंगफली, चना, ड्राई फ्रूट्स आदि चीजें मिलाकर इसे सुपर फ़ूड बना सकते हैं। पोहा सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
तंदूरी चिकन
यह हाई प्रोटीन से युक्त स्नैक्स है। भारत के सभी हिस्सों में तंदूरी चिकन को खूब पसंद किया जाता है। डॉक्टर्स भी दुबलेपन से परेशान और बीमार लोगों को डाइट में चिकन शामिल करने की सलाह देते हैं।


Next Story