- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आपके लेटने का तरीका...
लाइफ स्टाइल
आपके लेटने का तरीका करता है शरीर को प्रभावित, जानें बायीं करवट लेकर सोने के फायदे
jantaserishta.com
21 Nov 2025 3:37 PM IST

x
नई दिल्ली: अच्छे आहार और लाइफस्टाइल बैलेंस करने से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है। इसके साथ ही अच्छी नींद लेना भी जरूरी होता है। सोते समय किस करवट लेटना है और किस दिशा की तरफ सिर करके सोना है, इन साधारण बातों पर अक्सर कोई ध्यान नहीं देता, लेकिन गलत तरीके से लेटने की वजह से लोगों को कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आयुर्वेद में अच्छी नींद को ‘सुखनिद्रा’ कहा जाता है। वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दोनों दृष्टिकोण से माना गया है कि बायीं तरफ करवट लेकर सोना लाभकारी होता है। इसके साथ ही दक्षिण और पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए। दक्षिण और पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोने से मानसिक शांति मिलती है और मस्तिष्क पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। आयुर्वेद में बायीं तरफ करवट लेकर सोने के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं।
बायीं करवट सोना शरीर की कई क्रियाओं को संतुलित करता है और पाचन, हृदय तथा श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है। पहले बात करते हैं पाचन तंत्र की। पेट की पाचन अग्नि का ठीक से काम करना बहुत जरूरी है। अगर बायीं तरफ करवट लेकर सोते हैं तो आमाशय और आंतों दोनों पर दवाब कम होता है और रक्त का प्रवाह बना रहता है। इससे कब्ज की परेशानी और पेट संबंधी रोग कम होते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए बायीं तरफ करवट लेकर सोना अमृत के समान है। इससे शिशु तक सही मात्रा में रक्त और पोषण पहुंच पाता है, जिससे मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। बायीं तरफ करवट करके सोने से हृदय में रक्त का संचालन सही तरीके से होता है। ऐसे करने से हृदय पर दबाव कम पड़ता है और बीपी और हृदय रोग होने की संभावना कम होती है।
बायीं तरफ करवट करके सोने से खांसी, जुखाम और अस्थमा जैसे रोगों में भी फायदा मिलता है। खांसी होने की हालत में सीधा होने से बचना चाहिए और बायीं तरफ करवट लेकर ही सोना चाहिए। इससे फेफड़ों पर दबाव नहीं पड़ता और सांस लेना भी आसान हो जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





