लाइफ स्टाइल

Teachers Day Special: ईशा मालवीय की तरह सूट और साड़ी पहनें, स्कूल-कॉलेज में सब आपकी तारीफ करेंगे

Sarita
3 Sept 2025 9:27 AM IST
Teachers Day Special: ईशा मालवीय की तरह सूट और साड़ी पहनें, स्कूल-कॉलेज में सब आपकी तारीफ करेंगे
x
Teachers Day Special: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें छात्र एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल टीचर बन रही हैं, तो ईशा मालवीय से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
ईशा मालवीय ने इस तस्वीर में पीच रंग का नेट का सलवार सूट पहना है। उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है। ईशा ने इस सूट के साथ बेहद हल्का मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है।
सिंपल और सोबर लुक के लिए आप ईशा के इस सूट से आइडिया ले सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बेज रंग का फ्रॉक सूट पहना है, जो काफी सिंपल है। हालांकि, उन्होंने इसके साथ हैवी दुपट्टा कैरी किया है, जो लुक को निखार रहा है।
अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ईशा की इस टिशू साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज पहना है। आप इस पर बन बना सकती हैं और हल्का मेकअप करके अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
सिंपल लुक के लिए आप शिफॉन की साड़ी चुन सकती हैं। टीचर्स डे के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है, जो आपको स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल लुक भी देगा। आप इसके साथ पोनीटेल बना सकती हैं और क्लासी घड़ी पहनकर लुक को पूरा कर सकती हैं।
Next Story