लाइफ स्टाइल

Teacher’s Day Cake: टीचर्स डे के दिन घर पर तैयार करें ये खास केक, बनाने का तरीका है आसान

Sarita
3 Sept 2025 10:02 AM IST
Teacher’s Day Cake: टीचर्स डे के दिन घर पर तैयार करें ये खास केक, बनाने का तरीका है आसान
x
Teacher’s Day Cake: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारे जीवन में शिक्षकों के योगदान और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करने का एक खास अवसर होता है। अगर इस बार शिक्षक दिवस आप कुछ हटकर करना चाहते हैं और अपनी फेवरेट टीचर को एक प्यारा-सा सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उनके लिए घर पर बना चॉकलेट केक एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। ऐसा सरप्राइज न केवल उन्हें खुश करेगा, बल्कि आपके प्यार और सम्मान को भी खूबसूरती से बयां करेगा।
बिना अंडे का चॉकलेट केक बनाने का सामान:
मैदा – 1 कप
कोको पाउडर – 3 टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
बेकिंग सोडा – ½ टीस्पून
चीनी – ¾ कप
दूध – 1 कप
तेल – ¼ कप
वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
सिरका – 1 टीस्पून
नमक – एक चुटकी
अंडे के बिना केक बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। इसके बाद बारी आती है केक का बैटर तैयार करते हैं। इसके लिए एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छे से छान लें। वहीं एक दूसरे बाउल में दूध, चीनी, तेल, वनीला एसेंस और सिरका डालें और अच्छे से मिक्स करें।
अब धीरे-धीरे सूखे हुए मिश्रण में दूध वाला मिश्रण मिक्स करें। अब इसका गाढ़ा बैटर बनाएं। इसे बनाते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा न पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
अब बाती आती केक का मोल्ड तैयार करने की तो उसके लिए मोल्ड में पहले बटर को लगा लें। अब बैटर को ग्रीस की हुई केक टिन में डालें। ओवन में इसे अब 30–35 मिनट तक बेक करें।
केक में टूथपिक डालें, अगर साफ बाहर आ जाए तो केक तैयार है। केक को ठंडा होने दें, फिर ऊपर से चॉकलेट गनाश या चॉकलेट सिरप डालें और सर्व करें। इसपर आप हैप्पी टीचर्स डे का संदेश लिख सकते हैं।
Next Story