लाइफ स्टाइल

योगासन करते समय अपने सेहत का रखें इस तरह से खास ख्याल

Tara Tandi
21 Jan 2021 11:13 AM GMT
योगासन करते समय अपने सेहत का रखें इस तरह से खास ख्याल
x
प्रतिदिन योगासन का अभ्यास करना हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | प्रतिदिन योगासन का अभ्यास करना हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है।इससे हमारे शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।लेकिन योगासन का अभ्यास करते समय कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है क्योंकि कई बार कुछ गलतियों के कारण हमारे शरीर में शारीरिक परेशानियां बढ़ जाती है। योगासन करते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान...

भोजन करने के बाद ना करें योगासन:- योगासन का अभ्यास से पहले भरपेट भोजन नहीं करना चाहिए। इसलिए योगासन सुबह के समय किया जाता है, ताकि शरीर में किसी प्रकार की परेशानी ना हों। पूर्ण रूप से भोजन करने के बाद योगासन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और इससे पेट में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

ज्यादा पानी का ना करें सेवन:- योगासन करने के दौरान अधिक मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।क्योंकि बहुत अधिक पानी पीने से शरीर से पसीना अधिक आता है और इससे हमारा शरीर हाइड्रेशन का शिकार हो सकता है।

बीमारी और गर्भावस्था के दौरान ना करें योगासन:- यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या फिर आप गर्भवती है, तो आपको योगासन का अभ्यास करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान हल्के योगासन का अभ्यास करें और हैवी योगासन ना करें।

​गठिया रोग या जोड़ों में दर्द होने पर ना करें योगा:- शरीर में गठिया रोग या जोड़ों में दर्द की परेशानी होने पर योगासन का अभ्यास ना करें।क्योंकि योगासन की कई मुद्राएं हमारी हड्डियों और जोड़ों पर दबाव डालती है जिससे शारीरिक परेशानी के बढ़ाने का खतरा हो सकता है।

Next Story