- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sweet Sattu Sharbat: ...

x
Sweet Sattu Sharbat: आज हम आपको सत्तू का मीठा शरबत बताने जा रहे हैं। यह बिहार में काफी लोकप्रिय है। यह लू से बचाता है और शरीर को ठंडक देता है। आप गर्मी में घर से बाहर निकलने से पहले एक ग्लास पी लें और फिर देखें इसका असर। इसे बनाने में जरा भी जोर नहीं आता।
सामग्री (Ingredients)
सत्तू - आधा कप
पानी - एक कप
काला नमक - एक चौथाई चम्मच
चीनी - 2 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - आधा
काजू और बादाम - गार्निश के लिए
- सबसे पहले एक बाउल या जग में सत्तू डाल दें। इसमें आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से चलाएं ताकि गांठ न रहें।
- अब आप आधा कप और पानी डालकर इस घोल को पतला कर लें।
- इसमें काला नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- चीनी का पाउडर बनाकर भी आप डाल सकते हैं।
- ठंडा पीना चाहते हैं तो आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दे। इसे एक ग्लास में निकालें।
- ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम डालकर गार्निश कर लें। तैयार है सत्तू का मीठा शरबत।
TagsSweet SattuSharbatहीट स्ट्रोककारगरSweet SattuHeat StrokeEffectiveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





