लाइफ स्टाइल

Sweet Corn Suji Chilla: सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरपूर स्वीट कॉर्न सूजी चीला

Sarita
5 Feb 2026 9:59 AM IST
Sweet Corn Suji Chilla:  सुबह के नाश्ते में बनाएं स्वाद से भरपूर स्वीट कॉर्न सूजी चीला
x
Sweet Corn Suji Chilla: अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत ऐसे नाश्ते से करना चाहते हैं जो बनाने में आसान हो, खाने में स्वादिष्ट और घरवालों को भी पसंद आए तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप स्वीट कॉर्न सूजी चीला बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस चीला को आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. आप इस स्वादिष्ट चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं|
चीला बनाने के लिए सामग्री :
सूजी- 1 कप
स्वीट कॉर्न- आधा कप
दही- आधा कप
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
बेसन- 2 चम्मच
अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
टमाटर- 1
शिमला मिर्च- 1
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
चीला को कैसे तैयार करें?
स्वीट कॉर्न सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉर्न को उबाल लें. थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसे दरदरा पीस लें.
अब एक बड़े बर्तन में सूजी, बेसन और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब इसमें दरदरा पिसा हुआ स्वीट कॉर्न, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
चीला बनाने के लिए तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा लें. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालें और गोल फैला लें. अब चीला को दोनों तरफ से तेल डालकर सेंक लें. इसी तरह से आप सारे चीला को तैयार कर सकते हैं|
Next Story